स्मार्ट क्लास, आई०सी०टी० लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से प्रभावी कक्षा शिक्षण के संबंध में। Smart Class | ICT Lab
विषयः स्मार्ट क्लास, आई०सी०टी० लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से प्रभावी कक्षा शिक्षण के संबंध में ।
निम्नांकित बिन्दुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित की जानी अपेक्षित है :-
- शासनादेश दिनांक 14 जुलाई 2025 द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में विद्यालय की समय सारिणी में आई०सी०टी० लैब एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से कक्षा शिक्षण को अनिवार्य रूप से सम्मिलित कराते हुये तद्नुसार स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब से आच्छादित विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों के माध्यम से कक्षा शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) द्वारा स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब से आच्छादित विद्यालयों का प्रत्येक माह शत-प्रतिशत निरीक्षण करते हुये कक्षा - शिक्षण में प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित कराया जाये। तत्संबंधी फीडबैक से राज्य परियोजना कार्यालय को भी अवगत कराया जाये ।
- एस०आर०जी० ए०आर०पी० एवं डायट मेण्टर द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के समय डिजिटल संसाधनों (स्मार्ट क्लास, आई०सी०टी० लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी) का कक्षा शिक्षण में प्रयोग सुनिश्चित कराया जाये तथा शिक्षकों की हैण्डहोल्डिंग भी की जाये। तत्संबंधी फीडबैक से खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराया जाये ।

- समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2023-24 एवं 2024-25 में प्राप्त स्वीकृति के क्रम में 7409 परिषदीय उच्च प्राथमिक / कम्पोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं 4688 आई०सी०टी० लैब तथा पी०एम० श्री योजनान्तर्गत चयनित 1129 परिषदीय उच्च प्राथमिक / कम्पोजिट विद्यालयों में आई०सी०टी० लैब एवं 570 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना संबंधी कार्य यू०पी०एल०सी० द्वारा गतिमान है। उक्त के संबंध में आपूर्तिकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुये इंस्टालेशन की कार्यवाही प्राथमिकता पर पूर्ण करायी जाये । तत्संबंधी विवरण डैशबोर्ड लिंक आदेश में देखें
- स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब से आच्छादित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पाक्षिक आधार पर ऑनलाइन बैठक करते हुये आई०सी०टी० उपकरणों के माध्यम से कक्षा शिक्षण के अनुभवों तथा प्रयोग से संबंधित चुनौतियों के संबंध में फीडबैक प्राप्त करते हुये वस्तुस्थिति से राज्य परियोजना कार्यालय को अवगत कराया जाये।
- विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब का शिक्षकों द्वारा समुचित प्रयोग किया जाना आवश्यक है। स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब का न्यूनतम प्रयोग करने वाले 10-10 विद्यालयों का चयन करके नियमित समीक्षा की जाये तथा स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब के माध्यम से प्रभावी कक्षा शिक्षण सुनिश्चित कराया जाये ।
- स्मार्ट क्लास, आई०सी०टी० लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण तथा तकनीकी सहायता प्रदान किये जाने हेतु आपूर्तिकर्ताओं के कॉन्टेक्ट नम्बर (Escalation Matrix ) संलग्न कर प्रेषित किये जा रहे हैं (संलग्नक-2) । तत्संबंधी Escalation Matrix संबंधित विद्यालयों को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। Scholarship आपूर्तिकर्ताओं के कॉन्टेक्ट नम्बर (Escalation Matrix) उक्त डैशबोर्ड लिंक (https://lookerstudio.google.com/reporting/6bc52750-1a92-49a9-83e4-632d217ee8dd) के माध्यम से भी प्राप्त किये जा सकते हैं।
स्मार्ट क्लासरूम का प्रयोग करते हुये कक्षा शिक्षण संबंधी रियल क्लासरूम टीचिंग के उत्कृष्ट वीडियो का संकलन करते हुये विभागीय व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से अन्य शिक्षकों को साझा किया जाये, जिससे कि अन्य शिक्षक भी लाभान्वित हो सकें।
मोनिका रानी) राज्य परियोजना निदेशक





Social Plugin