Type Here to Get Search Results !

टेट अनिवार्यता मामले में किसी भी सीनियर शिक्षक का कोई नुकसान नहीं होगा : धर्मेंद्र प्रधान जी माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री

Sir Ji Ki Pathshala

टेट अनिवार्यता मामले में किसी भी सीनियर शिक्षक का कोई नुकसान नहीं होगा : धर्मेंद्र प्रधान जी माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री

"टेट अनिवार्यता मामले में शिक्षकों के पक्ष में जो भी करना होगा हम करेंगे।" - डॉ० सुकांता मजूमदार, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री

उपरोक्त बातें पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आधिकारिक रूप से मीडिया में सार्वजनिक रूप से यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण प्रकरण (इंर्पोटेंट इश्यू) है, सुप्रीम कोर्ट का “टेट अनिवार्यता” को लेकर जो फैसला आया है। 

इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार से बात किया है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री माननीय मजूमदार ने बोला है वो शिक्षकों के पक्ष में जो भी करना होगा करेंगे।

TET Matter | Central Education Minister | Dharmenddra Pradhan
केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी

आगे उन्होंने बोला कि “हाल ही में बिहार में निर्वाचन प्रचार के द्वारा उनसे केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी से मुलाकात हुई और इस मुद्दे में काफी बातचीत हुई। माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी ने उनसे (शुभेंदु अधिकारी) से बोला कि "आप जाइए वेस्ट बंगाल में, मै सभी टीचर को केंद्र सरकार की तरफ से आश्वस्त करता हूँ कि इस मुद्दे पर शिक्षकों के पक्ष में जो जो करना है, वह सभी करेंगे। हम टीचर्स के साथ खड़े होंगे। देश के सभी सीनियर शिक्षक जो कोर्ट के आदेश (टेट अनिवार्यता) से प्रभावित हो रहे हैं हम उनके साथ खड़े हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, केंद्र सरकार को जो भी करना होगा करेंगे।"

फिलहाल जब तब आधिकारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी का बयान नहीं आ जाता तब गैर आधिकारिक स्रोतों द्वारा प्राप्त खबरों का सर जी की पाठशाला समर्थन नहीं करता है क्योंकि अभी तक हमें ऐसा कोई विश्वसनीय आधिकारिक प्रेस बयान नहीं मिला जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सार्वजनिक रूप से यह कह दिया हो कि “किसी भी सीनियर शिक्षक का कोई नुकसान नहीं होगा”

Stay updated for latest| Basic Shiksha News | Lesson Plan | Teachers Diary | GK World | Government Orders | UPTET | CTET | D.El.Ed | B.ED | Teachers Recruitment | Study Resources | SMC MEETING| Eco Club | Exclusive Update | Manav Sampada|SIR JI KI PATHSHALA by www.sirjikipaathshala.in website.

Tags