Type Here to Get Search Results !

विशिष्ट बीटीसी 2004 के तहत चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर निर्णय जल्द

Sir Ji Ki Pathshala

विशिष्ट बीटीसी 2004 के तहत चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर निर्णय जल्द

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे विशिष्ट बीटीसी 2004 के तहत चयनित व अन्य शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर जल्द निर्णय होगा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया है।

एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी से मिला। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए समस्याओं  के जल्द समाधान की बात हुई। 

Old Pension Scheme

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया टीईटी मामले में अपर मुख्य सचिव ने बताया सरकार आपके साथ है। सरकार ने रिव्यू दाखिल किया है, जिसकी सुनवाई नवंबर में प्रस्तावित है। उन्होंने विशिष्ट बीटीसी 2004 द्वारा चयनित व अन्य शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने का मुद्दा भी उठाया। अपर मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस प्रकरण का समाधान किया जाएगा।

प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने कहा, पेंशन प्रकरण से जुड़े सभी बैच के शिक्षक धैर्य बनाए रखें। जल्द इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल, संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, विनीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Stay updated for latest| Basic Shiksha News | Lesson Plan | Teachers Diary | GK World | Government Orders | UPTET | CTET | D.El.Ed | B.ED | Teachers Recruitment | Study Resources | SMC MEETING| Eco Club | Exclusive Update | Manav Sampada|SIR JI KI PATHSHALA by www.sirjikipaathshala.in website.