Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

बीएसए के साथ मारपीट प्रकरण में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा, अब कैबिनेट मंत्री ने की जांच की मांग

Sir Ji Ki Pathshala

बीएसए के साथ मारपीट प्रकरण में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा, अब कैबिनेट मंत्री ने की जांच की मांग

लखनऊ। सीतापुर के बीएसए के साथ मारपीट प्रकरण में उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। शिक्षक संगठनों के बाद इस विवाद में प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री भी कूद पड़े हैं। प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशीष पटेल ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

श्री पटेल ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह से फोन पर बात भी की है। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि सीतापुर का शिक्षक प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक बृजेंद्र वर्मा कर्मठ, ईमानदार और नियमित विद्यालय जाने वाले शिक्षक थे, उनको इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने आपा खो दिया। मात्र 20 सेकंड की वीडियो क्लिप के आधार पर शिक्षक को एक तरफा दोषी करार देना न्यायोचित नहीं है। बीएसए ऑफिस में प्रवेश करने से लेकर अंत तक की सारी सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर जो भी दोषी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आखिर वहां कौन सी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं, जिससे एक शिक्षक मारपीट करने पर मजबूर हुआ। इसकी सच्चाई सामने आना चाहिए। 

श्री पटेल ने यह भी लिखा है कि इस संबंध में उनकी बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से बात हुई है और उन्होंने स्पष्ट कहा है घटना की निष्पक्ष जांच होगी और प्रकरण में जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ शिक्षक संगठनों ने भी बेसिक शिक्षा निदेशक व स्कूल शिक्षा महानिदेशक से लेकर शासन तक को पत्र भेजकर कहा है कि उन्हें जिले स्तर से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। शासन स्तर से इसकी विस्तृत उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी की पूरी फुटेज सार्वजनिक की जाए। इस बीच शुक्रवार को पूरे दिन सीतापुर के बीएसए को निलम्बित किए जाने की चर्चा बेसिक शिक्षा जगत में होती रही लेकिन देर शाम तक निलम्बन से जुड़ा कोई आदेश सामने नहीं आया। अलबत्ता इस मामले में उच्चाधिकारी भी कुछ भी बोलने से बचते रहे।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT