Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

अंतःजनपदीय ट्रांसफर / समायोजन प्रक्रिया शुरू, देखें दिशा निर्देश व बेवसाइट लिंक

Sir Ji Ki Pathshala

अंतःजनपदीय ट्रांसफर / समायोजन प्रक्रिया शुरू, देखें दिशा निर्देश व बेवसाइट लिंक

सूचनार्थ  : 

आप PS या UPS में सहायक या इंचार्ज पद पर हैं साथ ही आपका स्कूल सरप्लस में है,यदि आप ट्रांसफर की चाह रखते हैं तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज अवश्य कर दें। OTP की समस्या को दूर कर दिया गया है। न्यूनतम 1 और अधिकतम 25 स्कूलों का विकल्प आप भर सकते हैं।

👉 यदि आप PS या UPS में हेड हैं और आपका स्कूल सरप्लस में शामिल है तो अपने सबसे घनिष्ठ मित्र से सलाह लेने के बाद ही रजिस्ट्रेशन करने या न करने का निर्णय लीजियेगा।

नोट- ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का विकल्प भरेंगे और नगर क्षेत्र के शिक्षक नगर क्षेत्र के स्कूलों का विकल्प भरेंगे।

👉 यदि आपका स्कूल सरप्लस लिस्ट में होगा तभी आप लॉगिन कर पाएंगे। अन्यथा INVALID बताएगा।

फॉर्म भरने से पहले 4 चीजें तैयार रखें -

1- Photo I.D 

2- Photo (JPG/JPEG within 100 kb)

3- Signature (Less than 100 kb)

4- कम से कम 1 स्कूल अधिकतम 25 स्कूल of Your choice

*आदेश के अनुसार अंतिम तिथि 28 जून है।*

*ओटीपी आना स्टार्ट*

पोर्टल चालू हो गया है👇

🔴 सरप्लस स्कूल लिस्ट

🔴 डेफिसिट स्कूल लिस्ट (Deficit से तात्पर्य पद खाली है)

📢 ध्यान दें - "यदि आपका स्कूल सरप्लस में होगा तभी आवेदन कर पाएंगे।"

🔗 आवेदन इस लिंक से करें 👇 

https://intradistricttransfer.upsdc.gov.in/ApplicantLogin_intra.aspx

समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश।

महोदय,

शासनादेश संख्या-68-5099/138/2023-अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा)I/971264/2025, दिनांक 23 मई, 2025 के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्वेच्छा से अन्तः स्थानान्तरण एवं समायोजन की कार्यवाही हेतु वैकेन्सी मैट्रिक्स इस हेतु निर्दिष्ट वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। तत्क्रम में अर्ह शिक्षकों द्वारा स्वेच्छा से निम्नवत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है:-

1- शिक्षकों द्वारा कम से कम 01 तथा अधिकतम 25 सरप्लस विद्यालयों का विकल्प लिया जा सकेगा।

2-प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय तथा सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय हेतु प्रदर्शित वैकेंसी हेतु प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय तथा सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय परस्पर आवेदन किया जा सकेगा।

भवदीय,

सचिव,

उ0प्र0, बेसिक शिक्षा परिषद,

प्रयागराज।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT