Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मई माह में परिषदीय बच्चों की औसत उपस्थिति 70 प्रतिशत से कम पाए जाने पर 08 खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध

Sir Ji Ki Pathshala

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मई माह में परिषदीय बच्चों की औसत उपस्थिति 70 प्रतिशत से कम पाए जाने पर 08 खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध 

सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मई माह में परिषदीय बच्चों की औसत उपस्थिति का अवलोकन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र में सबसे कम 63.1 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई है।

धनपतगंज, कुड़वार, लंभुआ, कादीपुर, बल्दीराय, भदैंया, कूरेभार में 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति दर्ज की गई है। प्रतापपुर कमैचा, मोतिगरपुर, दूबेपुर, जयसिंहपुर करौंदीकला में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति दर्ज की गई है। दोस्तपुर एवं अखंडनगर में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई है।

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विकास खंड धनपतगंज, कुड़वार, लंभुआ, कादीपुर, बल्दीराय, भदैंया, कूरेभार एवं नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। प्रतापपुर कमैचा, मोतिगरपुर, दूबेपुर, जयसिंहपुर करौंदीकला के खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि बच्चों की उपस्थिति 75 प्रतिशत या उससे अधिक करने के लिए योजना बनाएं।