Type Here to Get Search Results !

ग्रीष्मावकाश को 30 जून तक बढ़ाए जाने और विद्यालय समय में बदलाव किए जाने की मांग

Sir Ji Ki Pathshala

ग्रीष्मावकाश को 30 जून तक बढ़ाए जाने और विद्यालय समय में बदलाव किए जाने की मांग

यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी के चलते आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बढ़ते तापमान और भयंकर लू ने विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के लिए 16 जून से स्कूल खोलने का निर्णय उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

इस स्थिति को देखते हुए यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ग्रीष्मावकाश को 30 जून तक बढ़ाने की मांग किया है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसान साबित हो सकता है।

यूटा का कहना है कि ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा होगी, बल्कि उनकी पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा यूटा ने विद्यालय संचालन समय में बदलाव के लिए भी अनुरोध किया है और सुझाव दिया है कि विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही किया जाए।