Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

प्रदेश के 171 राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रवक्ता) की भर्ती अब पीसीएस की तर्ज पर

Sir Ji Ki Pathshala

प्रदेश के 171 राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रवक्ता) की भर्ती अब पीसीएस की तर्ज पर 

प्रयागराज । प्रदेश के 171 राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रवक्ता) की भर्ती अब पीसीएस की तर्ज पर तीन चरणों में होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 प्रतिशत अंकों और साक्षात्कार के 25 फीसदी अंकों को जोड़कर मेरिट बनाने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि इसे मंजूरी नहीं मिल सकी। अब इसमें एक कदम और आगे बढ़कर आयोग ने अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा, उसके बाद विषय के ज्ञान के लिए मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन का प्रस्ताव भेजा है।

Assistant Professor Recruitment

सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से संशोधित प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है और जल्द इसका आदेश आयोग को प्राप्त हो जाएगा। यही कारण है कि 500 से अधिक रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त होने के बावजूद आयोग चयन के लिए विज्ञापन जारी नहीं कर रहा है। नए नियम में स्क्रीनिंग परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर ही होगी।

मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के विषय संबंधी ज्ञान की परख की जाएगी। इससे पहले लोक सेवा आयोग ने अक्तूबर 2020 में 19 विषयों के 128 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। उस समय चयन के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक नहीं जोड़े गए थे। और साक्षात्कार के आधार पर चयन हुआ था।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT