Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

दिव्यांग स्कूलों में शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती, वेटेज भी मिलेगा - सीएम

Sir Ji Ki Pathshala

दिव्यांग स्कूलों में शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती, वेटेज भी मिलेगा - सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे शैक्षिक संस्थानों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। उन्होंने कहा है कि नियमित शिक्षकों की तैनाती तक वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं और जब नियमित भर्तियां हों तो ऐसे शिक्षकों को भर्ती में वेटेज भी दिया जाए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐसे शिक्षण संस्थानों में बाहरी लोगों के बिना जांच प्रवेश पर सख्ती बरतने के भी आदेश दिए हैं ताकि अराजक तत्वों से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बचपन डे केयर सेंटरों, मानसिक मंदित आश्रय केंद्रों, समेकित विद्यालयों तथा ‘ममता’, ‘स्पर्श’ और ‘संकेत’ विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण किया जाए। अध्ययनरत बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतों, उम्मीदों और अभिभावकों की अपेक्षाओं को समझते हुए व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं।

शैक्षिक संस्थानों का प्रशासनिक तंत्र संवेदनशील और सतर्क रहे। कुछ अराजक तत्व सुनियोजित ढंग से दिव्यांगजनों के विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भ्रम फैलाकर उन्हें अवांछित और समाजविरोधी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक-सामाजिक संरक्षण सुनिश्चित करें। सहायता के नाम पर प्रवेश करने वाली संस्थाओं की पृष्ठभूमि की गहन जांच-पड़ताल के बाद ही अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय और चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में कौशल विकास पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए। इन संस्थानों का प्रचार-प्रसार ऐसा हो कि देशभर के इच्छुक दिव्यांगजन इन संस्थानों से जुड़ सकें।

सभी मंडलों में स्थापित हों दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर ‘दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों’ की स्थापना के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पुनर्वास, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो सकेंगी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि अब तक प्रदेश में 15 लाख दिव्यांगजन यूडीआईडी पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। अधिकांश को यूनिक आईडी कार्ड जारी किया जा चुका है। 25 जिलों में 'चाइल्ड डे केयर सेंटरों' में दृष्टि, श्रवण व मानसिक रूप से दिव्यांग 1390 बच्चों को आवश्यक प्रशिक्षण व शिक्षा दी जा रही है। 16 विशेष विद्यालय, 7 समेकित विद्यालय व 5 मानसिक पुनर्वास केंद्र संचालित हैं जिनमें 1680 बच्चों को आवासीय शिक्षा दी जा रही है।


Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT