Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कराई जाएगी JEE-NEET की तैयारी

Sir Ji Ki Pathshala

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कराई जाएगी JEE-NEET की तैयारी

लखनऊ। अब जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को जेईई मेंस, एंडवांस और नीट की तैयारी भी कराई जाएगी। मीरजापुर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालिका) विद्यालय मड़िहान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया गया है। यहां बाहरी विशेषज्ञों की मदद से छात्रों को इंजीनियरिंग व मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। कॉरपोरेट सामाजिक सहभागिता (सीएसआर) फंड की मदद से इसे स्थापित किया गया है।

JEE NEET

प्रदेश में 100 सर्वोदय विद्यालयों में 2.65 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मुफ्त आवासीय पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। समाज कल्याण निदेशक कुमार प्रशांत के मुताबिक मीरजापुर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालिका) विद्यालय मड़िहान में कक्षा 11 के 40 छात्रों का बैच बनाया गया है। जिन्हें जेईई व नीट की तैयारी कराई जा रही है। सीएसआर फंड से टाटा एआईजी कंपनी ने विद्यार्थियों को मुफ्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की व्यवस्था की है। वहीं खान एकेडमी व टीसीएस की मदद से उच्चकोटि का ई कंटेंट उपलब्ध कराया जा रहा है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT