Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों (कक्षा 6-8) में समर कैम्प के आयोजन हेतु 03 सप्ताह की सुझावात्मक गतिविधियाँ

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों (कक्षा 6-8) में समर कैम्प के आयोजन हेतु 03 सप्ताह की सुझावात्मक गतिविधियाँ

महानिदेशक के निर्देश के बाद परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश के दौरान बच्चों को नए अनुभवों की खोज करने, नए दोस्त बनाने तथा कुछ करके सीखने का अवसर प्रदान करने को बच्चों के लिए समा कैंप का आयोजन किया जाएगा। बच्चों में सार्थक और सृजनात्मक वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से 21 मई से 15 जून के बीच में उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप आयोजन के लिए विद्यालय में कार्यरत अनुदेशक तथा शिक्षामित्र को नियुक्त किया गया है। उन्हें छह हजार रूपए का मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।

Summer Camp 2025

परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों (कक्षा 6-8) में समर कैम्प के आयोजन हेतु 03 सप्ताह की सुझावात्मक गतिविधियाँ इस प्रकार से हैं :- 

प्रथम सप्ताह

1. योग व फिटनेस

  • प्रातःकालीन योग सत्र सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, श्वास अभ्यास
  • व्यायाम जम्पिंग जैक, हुपर हॉप
  • फिटनेस रिले गेम्स टीम आधारित दौड़, बाधा रेस
  • खेल (Indoor & Outdoor) गतिविधियां

2. हमारी सांस्कृतिक विरासत

  • लोक नृत्य की प्रस्तुति समूह में क्षेत्रीय नृत्य का अभ्यास
  • पारंपरिक परिधान दिवस विविध सांस्कृतिक परिधानों का प्रदर्शन
  • लोककथाएँ सुनाना भारत की प्रसिद्ध लोककथाओं का अभिनय / वाचन
  • हस्तशिल्प कला मिट्टी / कागज से पारंपरिक वस्तुएँ बनाना

3. समाज में मेरा योगदान

  • पार्क या ग्राम स्वच्छता अभियान
  • मेरे अधिकार और कर्तव्य पोस्टर बनाना
  • वरिष्ठ नागरिकों से संवाद
  • चर्चा सत्र: “मैं समाज के लिये क्या कर सकता / सकती हूँ”

4. डिजिटल कौशल और स्मार्ट कक्षा गतिविधियाँ

  • डिजिटल प्रस्तुति/Presentation निर्माण पावर प्वाइंट या कैनवस के माध्यम से प्रकृति या विज्ञान पर प्रस्तुतियाँ
  • शैक्षणिक ऐप्स- क्विज, शब्द पहेली, गणित और विज्ञान खेल
  • स्मार्ट बोर्ड पर सहभागिता- इंटरैक्टिव लेसन और एनिमेशन आधारित समझ
  • ऑनलाइन विज्ञान प्रयोग- वर्चुअल लैब प्लेटफॉर्म पर प्रयोग करना

द्वितीय सप्ताह

1. पर्यावरण व बागवानी

  • वृक्षारोपण- स्कूल परिसर में पौधे लगाना व टैग करना
  • पौधों की देखभाल- निराई, सिंचाई और निरीक्षण
  • पत्तों की खोज- पत्तियाँ इकट्ठा कर पर्यावरण डायरी बनाना
  • कीट निरीक्षण- छोटे कीड़ों को पहचान करके नोट्स बनाना

2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति

  • डिजिटल कोलाज- पर्यावरण विषय पर टैबलेट / डेस्कटॉप से चित्र संयोजन
  • पी०पी०टी० निर्माण- विज्ञान/प्रकृति विषय पर 3 स्लाइड्स की प्रस्तुति
  • एनीमेशन वीडियो प्रस्तुति- विज्ञान आधारित लघु फिल्में देखना
  • विज्ञान क्विज ऐप- प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतियोगिता

3. कक्षा में रचनात्मक गतिविधियाँ

  • पुस्तकालय गतिविधियाँ एवं समूह पठन सत्र का आयोजन।
  • कला और शिल्प रंगों, कागज और पुनः उपयोगी सामग्री से सजावटी वस्तुएँ बनाना
  • संगीत एवं नृत्य गायन, ताल वादन और क्षेत्रीय नृत्य अभ्यास
  • कठपुतली निर्माण और कहानी प्रस्तुति समूहों में मिलकर नाटक प्रस्तुत करना
  • शब्द खेल और बोर्ड गेम लूडो, शतरंज, शब्द निर्माण आदि

4. विज्ञान व STEM

  • DIY लावा लैम्प तेल, पानी, रंग और टैबलेट से प्रयोग
  • पेपर ब्रिज चैलेंज कागज से पुल बनाकर उसका परीक्षण
  • वायु दबाव प्रयोग गरम और ठंडे पानी से बोतल को संपीड़ित करना
  • पानी टॉवर मॉडल कप्स को स्टैक कर पानी बहाना

तृतीय सप्ताह

1. राष्ट्रीय एकता: विविधता में एकता

  • राज्यों की झांकी बनाना भारत के राज्यों की प्रदर्शनी
  • भाषा विविधता परिचय अलग-अलग भाषाओं में नमस्कार और नारे लगाना
  • राष्ट्रगीत और देशभक्ति गीतों का गायन
  • ‘हम सब एक हैं’ चित्र प्रतियोगिता

2. जल व ऊर्जा संरक्षण

  • ‘जल बचाओ’ पोस्टर जल संरक्षण पर संदेशचित्र बनाना
  • वर्षा जल संचयन मॉडल छत से पानी इकट्ठा करने की कल्पना
  • पानी परीक्षण साफ, गंदे और साबुन वाले पानी की तुलना करना
  • स्विच ऑफ ड्रिल बिजली की बचत हेतु उपकरण बंद करना

3. संगीत, रंगमंच और नाटक

  • कविता पाठ या समूह गीत प्रकृति या देशभक्ति पर आधारित
  • ‘प्रकृति बोलती है’ भूमिका पेड़ नदी जानवर का अभिनय
  • सामूहिक नाटक स्वच्छता या एकता विषय पर लघु नाटक
  • कठपुतली नाटक पर्यावरण / सुरक्षा पर संदेश सहित प्रस्तुति

4. कार्यशालायें और विशेष सत्र

  • भाषा कार्यशाला शब्दों का खेल, कहानी निर्माण
  • गणित कार्यशाला पहेलियाँ, गणित आधारित खेल
  • पर्यावरण जागरूकता संरक्षण और स्थिरता पर चर्चा
  • जीवन कौशल समय प्रबन्धन, लक्ष्य निर्धारण, टीमवर्क
  • स्वास्थ्य व कल्याण
  • मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर सत्र

5. अंतिम दिवस

समर कैम्प के अंतिम दिवस अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा समर कैम्प के बारे में अपने अनुभव साझा किया जाना।

Summer Camp - सुझावात्मक गतिविधियाँ (PDF) डाउनलोड करें।👇

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT