Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों का होगा सेफ्टी ऑडिट

Sir Ji Ki Pathshala

शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों का होगा सेफ्टी ऑडिट

लखनऊ। प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय में आग लगने की घटना के बाद बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग सतर्क हो गए हैं। विभाग ने जहां आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू की है, वहीं भविष्य में इससे बचाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद भी शुरू कर दी है। इसके तहत बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों का सेफ्टी ऑडिट कराएं। निदेशालय में आग लगने की घटना के बाद विभाग की ओर से बताया गया है कि चार मंडलों से संबंधित 250 गतिमान पत्रावलियां जली या क्षतिग्रस्त हुई हैं।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT