Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

सालों से लटकी भर्ती को लेकर 69 हज़ार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव

Sir Ji Ki Pathshala

सालों से लटकी भर्ती को लेकर 69 हज़ार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव

लखनऊ । बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव , 69 हज़ार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया घेराव, आरक्षित वर्ग के महिला-पुरुष अभ्यर्थी धरने पर बैठे , माल एवेन्यू स्थित आवास के बाहर धरने पर अभ्यर्थी, भारी पुलिस बल भी मौके पर पंहुचा, सालों से लटकी भर्ती को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन, शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों ने फिर से शुरू किया घेराव।

नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में काफी अनियमितता हुई है। इस कारण आरक्षित वर्ग के हजारों अभ्यर्थी नौकरी पाने से वंचित रह गए हैं। मामले में हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। लेकिन, सरकार की लापरवाही के कारण उसका पालन नहीं हुआ। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। 

अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी पक्ष रखने से पीछे हट रही है। हमारी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पैरवी करे। जल्द इस मामले का निस्तारण कराए। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 25 मार्च को होनी है। योगी सरकार आठ साल मिसाल का नारा दे रही है। लेकिन, हमरा पांच साल बेहाल रहा।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT