Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

एक देश एक चुनाव विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, शीतकालीन सत्र में बिल पेश होने की संभावना

Sir Ji Ki Pathshala

एक देश एक चुनाव विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, शीतकालीन सत्र में बिल पेश होने की संभावना 

नई दिल्ली, । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को एक देश एक चुनाव को लागू करने संबंधी विधेयकों को मंजूरी दे दी। देश भर में लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव एक साथ कराने के लिए इससे संबंधित तीन विधेयकों को मंजूरी दी गई है। सूत्रों के अनुसार इन विधेयकों को संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

One Nation One Election

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधेयकों को मंजूरी दी गई। सूत्रों ने कहा, संभावना है कि शीत सत्र में इन्हें संसद में पेश कर संयुक्त संसदीय समिति को भेजा जाए ताकि इसके प्रावधानों को लेकर विपक्ष के साथ व्यापक परामर्श हो सके। सरकार समिति के माध्यम से विधेयक पर राज्य विधानसभाओं के अध्यक्षों से भी परामर्श चाहती है।

कई संशोधनों का प्रस्ताव सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित विधेयकों में से एक में नियत तिथि से जुड़े उप-खंड (1) जोड़कर अनुच्छेद 82ए में संशोधन का प्रस्ताव है। इसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के कार्यकाल को एक साथ समाप्त करने से जुड़े अनुच्छेद 82ए में उप-खंड (2) शामिल करने का भी प्रयास होगा। साथ ही, अनुच्छेद 83(2) में संशोधन और लोकसभा की अवधि एवं उसे भंग करने से जुड़े नए उप-खंड (3) और (4) सम्मिलित करने का प्रस्ताव है।

50 प्रतिशत राज्यों से अनुमोदन की जरूरत नहीं समिति की सिफारिश में कहा गया है कि इस विधेयक को कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों से अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी, मगर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं को छोड़कर स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ कराने को कम से कम 50 प्रतिशत राज्य विधानसभाओं के अनुमोदन की आवश्यकता होगी, क्योंकि यह राज्य के मामलों से संबंधित है। 

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT