Type Here to Get Search Results !

TLM PS : प्राथमिक कक्षाओं हेतु गणित विषय की शिक्षण अधिगम सामग्री की सूची एवं विवरण

Sir Ji Ki Pathshala

TLM PS : प्राथमिक कक्षाओं हेतु गणित विषय की शिक्षण अधिगम सामग्री की सूची एवं विवरण

TLM PRIMARY LEVEL MATH

टीएलएम की सूची एवं संक्षिप्त विवरण

विषय - गणित (प्राथमिक कक्षाओं के लिए)

  1. संख्या कार्ड - (4 x 4) इंच के हार्ड कलर्ड पेपर पर बने 0 से 9 तक, इनका प्रयोग संख्या पहचान के लिए करें । कार्ड जोड़कर / जम्बल करके संख्या बनवायें।
  2. थर्मोकोल बॉल सेट्स / मिटटी की रंग बिरंगी गोलियां / पेपर मैश करके बनी गोलियां इनका प्रयोग संख्या निर्माण, जोड़-घटाव के लिये के लिये करें।
  3. बॉटल से जोड़ मशीन बनाना- कोल्ड ड्रिन्क बोतल में यू शेप पाइप (जिसके बीच में छेद हो) डालकर जोड़ मशीन बनायें 1 दो बच्चे एक एक छेद से गोलियाँ डाले और बोतल के अन्दर गिर रही | गोलियों को गिनकर जोड़ सीखें। इससे गोलियां निकालकर घटाव का कान्सेप्ट भी दिया जा सकता है।
  4. संख्या बताने वाला कछुआ - चार्ट पेपर पर कछुआ बनाएं। उसकी पीठ पर 4x4 इंच की तीन समानान्तर कटिंग करके खाली स्थान बनायें। उस कटिंग के नीचे कागज इस प्रकार चिपकाएं कि 4 x 4 इंच वाले संख्या कार्ड पास हो सके। ) इसका प्रयोग करने के लिए संख्या कार्ड को अलग अलग संयोगो से कटिंग के अन्दर डालेंगे और बच्चों से संख्या पहचानो की गतिविधि करायेंगे ।
  5. गुणा की चरखी - एक दफ्ती पर 6 सेमी, 8 सेमी, 12 सेमी व्यास के वृत्त काटकर संकेन्द्रिक रूप से इस प्रकार सेट करें कि चरखी की भांति ये घूम सकें। 6 सेमी वृत्त पर 5 लिखें। 8 सेमी वृत्त की परिधि की ओर 7 सेमी का वृत्त पेंसिल से खींचकर उस पर 0 से लेकर 12 तक की संख्या लिखें । 12 सेमी वृत्त की परिधि की ओर संख्या 5 के 12 तक के गुणज लिखें (0,5,10,15,20,25,30,35,40,45,50,55,60)
  6. कागज से वृत्त, त्रिभुज, वर्ग और आयत काटे । कहानी के माध्यम से आकारों का ज्ञान दें।
  7. काउंटिंग मशीन (स्थानीय मान जानो)- सबसे पहले दो से तीन कागज की खड़ी पट्टियां तैयार कर लें जिसपर 0 से 9 तक के अंक लिखें होंगे। इन पट्टियों को तीन खांचों ( इकाई दहाई व सैकड़ा ) में लगाकर फिट कर लें। अब इन पट्टियों को इन सांचों में ऊपर नीचे खिसका कर बच्चों को एक अंकीय, दो अंकीय, तीन अंकीय संख्या निर्माण, पठन आदि पर कार्य कर सकते हैं।
  8. कैलेंडर पॉकेट- 1 से 31 तक संख्या लिखे फ़्लैश कार्ड तैयार कर लें । इसी तरह महीनों के नाम व वर्ष का भी फ़्लैश कार्ड बना लें। अब एक लटकता हुआ थैला इस तरह बना लें कि उसमें महीने, तारीख व वर्ष वाले खाने में बच्चे फ़्लैश कार्ड्स रखें और तारीख, महीना, वर्ष आदि के बारे में बताएं।
  9. आगे-पीछे कौन - सबसे पहले कुछ माचिस के डिब्बे लें। अब उस माचिस के डिब्बे के ऊपरी हिस्से पर कागज चिपका कर कोई अंक लिख दें। उसके अंदर के हिस्से में भी कागज चिपकाकर उसको स्केच से दो हिस्सों में बाँट दें। बाएँ वाले हिस्से में ऊपर लिखी संख्या के पूर्व की संख्या लिख दें व दाएं हिस्से पर ऊपर लिखी संख्या के बाद वाली संख्या लिख दें। अब बच्चे इसे आगे पीछे खिसकाकर पूर्ववर्ती व अनुवर्ती संख्या का अभ्यास कर सकेंगे।
  10. संख्या निर्माण यंत्र- एक थर्माकोल में तीन डंडियाँ लगा दें जो इकाई, दहाई व सैकड़ा को दर्शाता होगा । उसमें बच्चों को कुछ चूड़ियां देकर उन डंडियों में डालने को कहें और बच्चों से संख्या पढ़ने व स्थानीय मान पता करने का अभ्यास करा सकते हैं।
  11. पॉकेट में गिनती- एक चार्ट पेपर लें। उस पर कम से कम 10 कागज के पॉकेट्स बनाकर चिपका दें जिसका ऊपरी हिस्सा खुला होगा। इन पॉकेट्स पर अनियमित क्रम में 1 से 10 तक संख्या लिख | दें। अब कुछ (50 से अधिक) आइसक्रीम स्टिक्स लेकर बच्चों को उन पॉकेट्स में संख्या अनुसार गिनकर रखने को कहें ताकि बच्चे गिनती सीख सकें।
  12. बड़ा-छोटा पहचानो- 1 से 100 तक संख्या लिखे फ़्लैश कार्ड्स बना लें। एक थर्माकोल पर स्केच से तीन बॉक्स बनाएं। बाएँ और दाएं खाने में संख्या वाला फ़्लैश कार्ड रखकर बच्चों को बीच में | दफ्ती से 3 डी आकार से बने त्रिभुज जिसपर >, <, = का चिन्ह बना होगा। उसे बीच में रखने को कहेंगे। इस तरह बच्चे यह जानेंगे कि कौन सी संख्या बड़ी है और कौन सी छोटी।
  13. आकारों का खेल- दफ्ती का एक गोल चक्का बनाकर उसपर कागज चिपका दें। उसके किनारों पर विभिन्न आकृतियाँ बना दें और बीच में एक तीर बनाकर लगा दें। अब गत्तों पर बनी आकृतियों के नाम के फ़्लैश कार्ड्स बनाकर रख लें। बच्चों को चक्का घुमाने को कहें । तीर जिस आकृति की ओर दर्शाएगा, बच्चा उस आकृति का फ़्लैश कार्ड उसके सामने लाकर रखेगा।
  14. चाँद से कोण तक- एक दफ्ती के गत्ते पर एक protractor बनाकर उसकी आकृति काट लें। अब | उसपर कागज चिपका कर 0 डिग्री, 30 डिग्री, 45 डिग्री, 60 डिग्री, 90 डिग्री, 120 डिग्री, 180 डिग्री लिख दें। अब 0 डिग्री पर एक सुई बनाकर उसमें इस तरह चिपकाएं कि वह आगे पीछे घूम सके। उससे बच्चा इस सुई को आगे पीछे घुमाकर न्यूनकोण, सम कोण, अधिक कोण, वृहद कोण के बारे में जान सकता है।
  15. समय जानें- थर्माकोल की प्लेट से घड़ी का मॉडल बनाकर उसमें बच्चों को समय देखने का अभ्यास कराएं।
  16. पहाड़ों वाला पहिया- दफ्ती के दो गोलों को काटकर आपस में केंद्र से इस तरह जोड़ दें कि दोनों घूम सकें। अब ऊपर वाले गोले में से एक तिकोने को इस प्रकार काटकर अलग कर दें कि नीचे वाला हिस्सा दिखाई दे। नीचे वाले गत्ते पर अलग अलग हिस्सों पर पहाड़े इस प्रकार लिख दें कि ऊपर वाले तिकोने के नीचे वही पहाडा दिखाई दे।
  17. पासों का खेल- 3 पासे बनाएं। दो पासों पर संख्याएं लिखें। एक पासे पर +,, x व के चिह्न बनाएं। तीनों को एक साथ उछालने पर आई संख्याओं एवं चिह्नों का प्रयोग करते हुए जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग का अभ्यास कराएं।
  18. पैसों का लेन देन दफ़्ती की गोल आकृतियों पर पैसे बनाएं। फ्लैश कार्ड पर रुपए बनाएं। अब बच्चों के बीच रुपए-पैसों के लेन देन का अभ्यास करा सकते हैं।
  19. सम-विषम पहचानो- फाइबर के दों ग्लास लें। उसमें आधा बालू अथवा गीली मिट्टी भर लें। दोनों ग्लासों पर सम और विषम लिख दें। अब कुछ आइस क्रीम स्टिक लें जिसपर 1 से 20 तक संख्याएं लिखकर रख लें। बच्चों को उन सम और विषम संख्या वाली आइस क्रीम स्टिक को सही ग्लास में लगाना है।
  20. वर्कशीट TLM- संख्या पैटर्न/ आकृति पैटर्न/ क्रम आदि पर वर्कशीट बना लें। इस आप A4 शीट पर बना सकते हैं। अब इस लैमनेट करा लें। बच्चे इन शीट्स पर बार-बार इस पर स्केच पेन से लिखकर अभ्यास कर सकते हैं और पुनः पर्योग में ला सकते हैं।
  21. कितना हिस्सा रंगीन - भिन्न अवधारणा स्पष्ट करने के लिए विभिन्न आकृतियों में फ्लैश कार्ड | तैयार कर लें। उसके कुछ हिस्से को रंग लें। जैसे, किसी में आधा, किसी में चौथाई, आदि। अब बच्चों को उन आकृतियों में रंगीन हिस्से को भिन्न रूप में बताने को कहेंगे।
  22. भिन्नों वाली किताब- एक जैसे आकार में रंगीन पेपर एक के नीचे एक लगा कर एक किताब की तरह रख लें। अब सबसे ऊपरी पेपर को पूरा रखें और उस पर 1 लिख दे। उसके नीचे वाले पेपर को दो बराबर हिस्सों में काट दें। दोनों पर 1⁄2 - 1⁄2 लिख दें। इसी तरह उसके नीचे वाले पेपर को तीन बराबर हिस्सों में काटकर 1 / 3-1 /3-1/3 लिख दें। इसे जहां तक चाहे आगे बढ़ाते रहें। बच्चों के साथ इस पर भिन्न की अवधारणा पर अभ्यास करें।
  23. जिओ बोर्ड - एक वृत्ताकार दफ्ती लें। उसकी परिधि में एक क्रम में सॉफ्ट बोर्ड पिन लगा दें। अब बच्चों को कुछ रबर बैंड देकर उस में विभिन्न आकृतियां बनाने व उसकी पहचान करने को कहें।
  24. 24 गिनतारा- एक बोर्ड पर स्थानीय मान के अनुसार स्टिक्स लगाकर उनमें गोले डालकर संख्याएं पढ़वाएं। बच्चे चार से पांच तक की संख्याएं बना सकते हैं और गिनतारा देखकर संख्याएं लिख व पढ़ सकते हैं।
  25. फ्लैश कार्ड द्वारा संख्याएं बनाना- बच्चे दिए गए अंक फ्लैश कार्ड द्वारा सबसे बड़ी या छोटी संख्याएं बना सकते हैं तथा आरोही व अवरोही क्रम में लगा सकते हैं।
  26. अभाज्य संख्याओं के तारे- 100 तक अभाज्य संख्याओं को लेकर उन संख्याओं के बराबर गोलियों के द्वारा किसी मनोरंजक आकृति या तारे का निर्माण करें और बच्चों के साथ इन सख्याओं पर अभ्यास कार्य करवाएं।
  27. भाग विधि- एक कार्ड बोर्ड पर 6 खाने या अधिक बना लें। बच्चों को 13 चीजें जैसे कंकड़, पत्ते आदि दें और कहां 2-2 चीजें सभी खाने में बराबर बराबर रखने को कहे। यह कार्य अधिक संख्याओं के लिए भी कर सकते हैं। उसके अनुसार भाज्य, भाजक, भागफल व शेषफल बताएं तथा अभ्यास कराएं।
  28. डॉट द्वारा वर्ग बनाएं दिए गए अंकों के वर्ग को डॉट/बिंदी द्वारा A4 पर दर्शाना है। यदि 2 का वर्ग बनाना है तो 4 डॉट एक वर्ग के रूप में दिखाएंगे। इसी प्रकार अन्य अंको के भी वर्ग बनाए जा सकते हैं। बच्चों से स्वयं भी बनवाएं।
  29. अलग अलग गहराई के प्लास्टिक / पेपर गिलास जिससे धारिता समझायी जा सके।

Tags
TLM