Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठे खण्ड शिक्षा अधिकारी को नोटिस

Sir Ji Ki Pathshala

अलीगढ़: शासन के आदेश को नजरअंदाज कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौली में निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हेडमास्टर की कुर्सी पर बैठ गए। आदेश का उल्लंघन करने पर बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठे खण्ड शिक्षा अधिकारी को नोटिस

बीएसए समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करने आते हैं। बीएसए को शिक्षक संघ के नेताओं से शिकाय मिल रही थी कि जब निरीक्षण अधिकारी स्कूल पहुंचते हैं तो प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठ जाते हैं, जिससे पद की गरिमा को ठेस पहुंचती है, जबकि शासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस पर स्पष्ट रोक है। इसके बावजूद अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुगल जवां ब्लॉक के बरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। वह प्रिंसिपल मीरा की कुर्सी पर बैठ गए। काफी देर तक विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। इस दौरान दूसरी कुर्सी पर बैठी प्रधानाध्यापिका उनके सवालों का जवाब देती रहीं। इस मामले की दोबारा बीएसए से शिकायत की गई है। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT