Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

2.20 लाख बीएड प्रशिक्षितों को प्राइमरी टीईटी की मार्कशीट तो मिलेगी, लेकिन नौकरी नहीं

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज: प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बीएड को बाहर करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 में प्राथमिक स्तर पर सफल 2,20,065 बीएड प्रशिक्षुओं की मार्कशीट केवल देखना. इससे उन्हें प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी नहीं मिल पायेगी. अब जबकि वर्ष 2021 के लिए प्राइमरी यूपीटीईटी मार्कशीट के वितरण पर लगी रोक हाई कोर्ट ने हटा दी है, अगले सप्ताह सभी अभ्यर्थियों को मार्कशीट वितरित की जाएंगी।

2.20 लाख बीएड प्रशिक्षितों को प्राइमरी टीईटी की मार्कशीट तो मिलेगी, लेकिन नौकरी नहीं

  • 2.20 लाख बीएड प्रशिक्षितों को प्राइमरी टीईटी की मार्कशीट तो मिलेगी, लेकिन नौकरी नहीं
  • प्राथमिक UPTET 2021 उत्तीर्ण करने के बाद भी कोई अवसर नहीं
  • 2022 में बीएड प्रशिक्षितों की संख्या 6,91,903 थी

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में डीएलएड (बीटीसी) के साथ बीएड को भी शामिल किए जाने के कारण बड़ी संख्या में बीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने यूपीटीईटी 2021 में आवेदन किया था। इसकी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की गई थी। राज्य में बीएड प्रशिक्षितों की संख्या 6,91,903 थी। उन्हें उम्मीद थी कि प्राथमिक स्तर पर सफल होने के बाद वह प्राथमिक शिक्षक भर्ती में भाग ले सकेंगे, लेकिन डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) प्रशिक्षुओं को लेकर चल रही लड़ाई में वह सुप्रीम कोर्ट में हार गए। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए बीएड की डिग्री मान्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे सही माना और 11 अगस्त 2023 के अपने फैसले में बीएड डिग्री धारकों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बाहर कर दिया।

इधर, उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) द्वारा UPTET- 2021 का परिणाम 8 अप्रैल, 2022 को घोषित किया गया था, लेकिन एक मामले में उच्च न्यायालय ने प्राथमिक टीईटी मार्कशीट के वितरण पर रोक लगा दी थी। अब यह प्रतिबंध हटा लिया गया है। पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि यूपीटीईटी-2021 में प्राइमरी टीईटी में 4,43,558 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे, जिनमें से बीएड डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों की संख्या 2,20,065 है। रोक हटने के बाद उन्हें मार्कशीट भी वितरित की जाएगी, लेकिन वे प्राथमिक शिक्षक भर्ती में भाग नहीं ले पाएंगे।


Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT