Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

बेसिक शिक्षक मांगों को लेकर महानिदेशक को सौंपेंगे ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Sir Ji Ki Pathshala

बेसिक शिक्षक मांगों को लेकर महानिदेशक को सौंपेंगे ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मांगों को लेकर 4 मार्च को महानिदेशक विद्यालय माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपेगा। यह निर्णय शनिवार को यूनियन की बैठक में लिया गया। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

बेसिक शिक्षक मांगों को लेकर महानिदेशक को सौंपेंगे ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि शिक्षकों की किसी भी समस्या का समाधान करने के बजाय शिक्षकों पर उनकी आईडी से सिम कार्ड प्रयोग करने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने कहा कि सभी ब्लॉकों के कार्यसमिति पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक अध्यक्ष/मंत्री द्वारा अपने ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा, हरेंद्र राय, सुधांशु सिंह, ज्ञानेंद्र ओझा, अनिल पांडे आदि मौजूद थे।


Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT