Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सर्विस बुक एवं एलपीसी ही मान्य होने के सम्बन्ध में।

Sir Ji Ki Pathshala

खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं समूह 'ग' के अन्तर्गत कार्यरत कार्मिकों के सेवा संबंधी अभिलेख के रूप में मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सर्विस बुक एवं एलपीसी ही मान्य होने के सम्बन्ध में।

उपर्युक्त विषय के सम्बन्ध में कार्यालय मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश के पत्र के सन्दर्भ में मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से कार्मिकों का सेवा विवरण अद्यतन किये जाने, मेरिट बेस्ट ऑनलाइन ट्रान्सफर सिस्टम बनाये जाने, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (APR) प्रबन्धन, वेतन आहरण, सेवा पुस्तिका प्रबन्धन आदि से सम्बन्धित समस्त कार्य दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 से पोर्टल के माध्यम से ही सम्पादित किए जाने के निर्देश दिये गये हैं। 

विदित है कि अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग, उ०प्र० शासन के आदेश दिनांक 13 मई, 2021 के द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के प्रधान अध्यापकों / सहायक अध्यापकों के सेवा संबंधी मैनुअल अभिलेख (भौतिक अभिलेख) की मान्यता समाप्त करते हुए मात्र ऑनलाइन जारी सर्विस बुक एवं एल०पी०सी० ही मान्य होने सम्बन्धी निर्देश निर्गत किये जा चुके हैं।

उक्त क्रम में महानिदेशक महोदया (स्कूल शिक्षा) द्वारा निर्देशित किया गया है कि-

1. दिनांक 01.01.2024 से मात्र मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सर्विस बुक एवं एल०पी०सी० ही मान्य होगी।

2. खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं समूह 'ग' के अन्तर्गत कार्यरत समस्त कार्मिकों की भौतिक सेवा पुस्तिकाएं यथावत् संरक्षित रखी जायेंगी तथा भविष्य में किसी सन्दर्भ हेतु उपयोग की जा सकेंगी, लेकिन भौतिक सेवा पुस्तिकाएं अद्यतन नहीं की जायेंगी, केवल मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध सेवा पुस्तिकाएं ही नियमित रूप से अद्यतन / वेरीफाई की जायेंगी।

3. सेवा सम्बन्धी समस्त प्रकरणों यथा- ए०सी०पी०, पदोन्नति, सेवानिवृत्तिक देयकों आदि का निस्तारण दिनांक 01.01.2024 से मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से किए जाने का निर्देश दिया गया है।

4. स्थानान्तरण के उपरान्त मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन एल०पी०सी० निर्गत की जायेगी।

आदेश देखें 👇





Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT