Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

प्रधान संघ के अध्यक्षों एवं महामंत्री के साथ राज्य स्तर पर एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में

Sir Ji Ki Pathshala

प्रधान संघ के अध्यक्षों एवं महामंत्री के साथ राज्य स्तर पर एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में 

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित लगभग 1.21 लाख परिषदीय विद्यालयों की दशा एवं दिशा को सुधारने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दो महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम, ऑपरेशन विद्यालय कायाकल्प एवं निपुण भारत अभियान संचालित किये जा रहे है। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्रदेश को मार्च, 2024 तक 19 मूलभूत अवस्थाना सुविधाओं के साथ आच्छादित किये जाने के लक्ष्य के साथ ही साथ शिक्षा की गुणवत्ता को नये आयाम तक वर्ष 2025-26 तक ले जाकर प्रदेश को निपुण प्रदेश के रूप में स्थापित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

तत्क्रम में ग्राम पंचायत के हितधारकों के मध्य संवाद स्थापित किये जाने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। 

उक्त महत्त्वपूर्ण गोष्ठी में प्रत्येक जनपद से निम्न 04 प्रतिभागियों को प्रतिभाग किया जाना है :-

1. प्रत्येक जनपद से ग्राम पंचायतों में चयनित प्रधानों के प्रधान संघ के अध्यक्ष 

2. प्रत्येक जनपद से ग्राम पंचायतों में चयनित प्रधानों के प्रधान संघ उपाध्यक्ष / महामंत्री

3. प्रत्येक जनपद के पंचायतीराज विभाग में कार्यरत जिला परियोजना प्रबन्धक 

4. प्रत्येक जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत जिला समन्वयक, निर्माण 

समस्त आदेश देखें






Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT