Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

हाल-ए-बेसिक शिक्षा विभाग : एक तारीख और बीती, पर नहीं हो सकी अध्यापकों को हेड मास्टर बनाने की प्रक्रिया पूरी।

Sir Ji Ki Pathshala

हाल-ए-बेसिक शिक्षा विभाग : एक तारीख और बीती, पर नहीं हो सकी अध्यापकों को हेड मास्टर बनाने की प्रक्रिया पूरी। 

लखनऊ. बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षकों की उम्मीदों को एक बार फिर से शासन की तरफ से झटका लगा है। पदोन्नति को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दी गयी एक और तारीख बीत गयी है लेकिन शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नही हो सकी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा बार बार आदेश करने के बाद भी अभी तक चार जिलों की वरिष्ठता सूची अभी भी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। जबकि 22 नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर आदेश जारी करना था।

हैरत की बात है कि बेसिक शिक्षा विभाग में फरवरी से प्रमोशन प्रक्रिया चल रही है जिसको लेकर अब तक कई आदेश जारी किये गये और तारीखें दी गयीं। स्थिति यह है कि 23 नवंबर की शाम तक वाराणसी, मथुरा, औरैया, बुलंदशहर की वरिष्ठता सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकी। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि पदोन्नति संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शिक्षकों की संख्या अधिक होने और कुछ समस्याओं के कारण इसमें समय लग रहा है। जिन जिलों से वरिष्ठता सूची नहीं आई है, वहां के बीएसए को नोटिस जारी किया जाएगा। 

फिलहाल देखने वाली बात तो यह होगी कि सचिव महोदय द्वारा, समय से पोर्टल पर वरिष्ठता सूची अपलोड न करने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही तय करके उनके खिलाफ भी कोई एक्शन लिया जाता है या नही।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT