लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 7 से 14 आयु वर्ग के बच्चों हेतु प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विशेष प्रशिक्षण केंद्रों के लिए विकसित संघनित शिक्षण सामग्री का सत्यापन समिति द्वारा हस्ताक्षरित एक-एक सेट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पत्र के अनुसार, इससे पहले 11 अगस्त 2026 को जारी पत्र के माध्यम से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 7 से 14 आयु वर्ग के बच्चों हेतु प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में विकसित संघनित शिक्षण सामग्री की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए थे। पत्र में बताया गया है कि संबंधित जनपदों में उक्त शिक्षण सामग्री की आपूर्ति शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है।
अब अग्रिम कार्यवाही के लिए संबंधित जिलों को निर्देशित किया गया है कि सत्यापन समिति द्वारा हस्ताक्षरित शिक्षण सामग्री का एक-एक सेट विशेष वाहक के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म