Type Here to Get Search Results !

समायोजित शिक्षकों का डाटा 21 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध कराने के संबंध में।

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने अंतःजनपदीय स्थानांतरण एवं समायोजन की प्रक्रिया के तहत समायोजित शिक्षकों का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने 14 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया है।

समायोजन की कार्रवाई के तहत अब तक 68 जनपदों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 7 जनपदों में कार्रवाई अभी जारी है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अंतःजनपदीय स्थानांतरण एवं समायोजन की प्रक्रिया तत्काल पूरी करते हुए समायोजित शिक्षकों का डाटा निर्धारित प्रारूप में 21 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

निर्धारित प्रारूप में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समायोजित शिक्षकों की संख्या, शेष शिक्षक-विहीन विद्यालयों की संख्या तथा शेष एकल शिक्षक विद्यालयों की संख्या का विवरण देना होगा। इसके लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का आंकड़ा अलग-अलग उपलब्ध कराना होगा।

यह कार्रवाई विशेष अपील संख्या 398/2026 में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन के क्रम में की जा रही है। परिषद ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

समायोजित शिक्षकों का डाटा 21 अक्टूबर तक मांगा



Top Post Ad

Bottom Post Ad