Type Here to Get Search Results !

जिले में 21 अक्टूबर को 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद, BSA ने जारी किया आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

विजयदशमी के त्योहार एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के महराजगंज और गोरखपुर जनपदों में 21 अक्टूबर 2026 को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सुगम यातायात प्रबंधन के साथ-साथ छात्रहित को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। 

इस छुट्टी का लाभ प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा। जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संचालित विद्यालय भी इसके दायरे में आएंगे।

त्योहार के दौरान मूर्ति विसर्जन के चलते कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा और किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर (धीरेंद्र त्रिपाठी) तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज (सुरजीत कुमार सिंह) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के सभी बोर्डों के स्कूलों पर प्रभावी रहेगा।

महाराजगंज स्कूल हॉलिडे 21 अक्टूबर 2026 की खबर


✅ इसे भी पढ़ें:

🛡️ मोबाइल चोरी होने पर भी बैंक अकाउंट कैसे सुरक्षित रखें? SIM PIN लॉक, SIM Swap Fraud और UPI सुरक्षा की पूरी जानकारी

🛡️ Gmail हैक! मतलब सब कुछ हैक? जानें Google खाते की सुरक्षा की पूरी जानकारी

🛡️ 

Top Post Ad

Bottom Post Ad