लखनऊ / उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों में पितृ-विसर्जन (पितृ पक्ष समापन/सर्वपितृ अमावस्या) के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में विभिन्न जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) द्वारा आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इन जनपदों में जारी हुए आदेश
सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा निर्गत वार्षिक अवकाश तालिका के क्रम में प्रदेश के कई जनपदों में अवकाश के निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
प्रयागराज: कक्षा 08 तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। - भदोही: समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं हेतु अवकाश घोषित।
- हाथरस: परिषदीय व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में पितृ-विसर्जन का अवकाश रहेगा।
- बहराइच: कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त विद्यालयों हेतु अवकाश घोषित।
- पीलीभीत: कक्षा 01 से 08 तक के परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- महोबा: कक्षा 01 से 08 तक के समस्त विद्यालयों के लिए अवकाश के निर्देश।
- श्रावस्ती: कक्षा 01 से 08 तक के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अवकाश घोषित।
- मथुरा: समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- हमीरपुर: कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में पितृ-विसर्जन के दृष्टिगत अवकाश रहेगा।
- फर्रुखाबाद: प्री प्राइमरी से कक्षा 08 तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- सुल्तानपुर: कक्षा 1 से 8 तक समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- गोरखपुर: कक्षा 1 से 8 तक समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- देवरिया: कक्षा 1 से 8 तक समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- प्रतापगढ़: कक्षा 8 तक समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- महराजगंज: समस्त परिषदीय, मान्यताप्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित।
- सम्भल: कक्षा 1 से 8 तक समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- कानपुर देहात: कक्षा 1 से 8 तक समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- संत कबीरनगर: समस्त परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित।
- रायबरेली: कक्षा 1 से 8 तक समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- मिर्जापुर: प्री प्राइमरी से कक्षा 08 तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
📥 सभी आदेश की PDF डाउनलोड करें
📌 प्रिंट करने हेतु यहाँ से आधिकारिक PDF सुरक्षित करें।
अवकाश संबंधी लेटेस्ट अपडेट के लिए सर जी की पाठशाला के साथ बने रहें...
इसे भी पढ़ें:



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म