उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) से संबंधित मामलों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा, लखनऊ की ओर से प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
राज्य परियोजना कार्यालय के 28 सितंबर 2026 के पत्र का संदर्भ देते हुए कहा गया है कि प्रदेश के सभी जनपदों में EPF से संबंधित प्रकरणों के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश पहले दिए गए थे। हालांकि, संबंधित सूचना अभी तक अद्यतन रूप में प्राप्त नहीं हुई है।
इसी को देखते हुए अपर परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि EPF से संबंधित वांछित सूचनाएं निर्धारित प्रारूप पर तत्काल राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म