Type Here to Get Search Results !

डीएलएड विशेष बैक परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sir Ji Ki Pathshala

D.El.Ed Special Back Exam 2026 हेतु एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

प्रयागराज। D.El.Ed विशेष बैक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP), प्रयागराज की ओर से D.El.Ed के विभिन्न बैचों के विशेष बैक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

डीएलएड विशेष बैक परीक्षा प्रवेश पत्र 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार, D.El.Ed बैच 2024, 2023, 2022, 2021, 2019 एवं 2018 के अभ्यर्थियों के विशेष बैक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इन बैचों के पात्र अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा की तैयारी पूरी कर लें।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां D.El.Ed Special Back Exam Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करके मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाला जा सकता है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उस पर दर्ज अपना नाम, रोल नंबर, प्रशिक्षण बैच और परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को भी पढ़ लें।

यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो अभ्यर्थी अपने संबंधित संस्थान या परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज से संपर्क कर सकते हैं। सभी संबंधित अभ्यर्थी समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, ताकि परीक्षा के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Top Post Ad

Bottom Post Ad