Type Here to Get Search Results !

ब्रिज कोर्स में 50% पासिंग मार्क्स की बाध्यता हटाने समेत शिक्षक संघ ने उठाई कई मांगें

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक रविवार को दारुलशफा स्थित संघ कार्यालय में हुई। बैठक में 69000 शिक्षक भर्ती में बीएड डिग्री धारक शिक्षकों के ब्रिज कोर्स समेत शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में सरकार से मांग की गई कि ब्रिज कोर्स करने वाले शिक्षकों के लिए विशेष अवकाश की व्यवस्था की जाए। साथ ही ब्रिज कोर्स में निर्धारित 50 प्रतिशत पासिंग मार्क्स की बाध्यता को समाप्त किया जाए, ताकि संबंधित शिक्षक बिना अनावश्यक दबाव के प्रशिक्षण पूरा कर सकें।

69000 शिक्षक भर्ती ब्रिज कोर्स 50% पासिंग मार्क्स

शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा प्रदेश के शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षकों के समान वेतनमान देने की मांग की गई।

बैठक में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पदों को स्वीकृत कर उनकी तैनाती किए जाने की मांग भी रखी गई। संघ पदाधिकारियों का कहना था कि विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पदों की व्यवस्था होने से स्कूलों के प्रशासनिक और शैक्षिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

शिक्षकों ने गैर-शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने पर भी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक पहले से ही विद्यालयों में शिक्षण कार्य और अन्य जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अनावश्यक गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है।

संघ ने मांग की कि शिक्षकों की ड्यूटी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान अधिकारी, जनगणना तथा दैवी आपदा से संबंधित आवश्यक कार्यों को छोड़कर अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में न लगाई जाए।

बैठक में एनसीटीई के निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले शिक्षामित्रों के लिए भी बड़ी मांग उठाई गई। संघ ने सरकार से नई नियमावली बनाकर पात्र शिक्षामित्रों को सीधे सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की मांग की।

इसके अलावा शिक्षक संघ ने 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग भी सरकार के सामने रखी।

प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, महामंत्री संदीप दत्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधोषकर यादव, विनय यादव, सुरेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद संघ ने सरकार से इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

Top Post Ad

Bottom Post Ad