प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को स्पेशल TET में शामिल किए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इन याचिकाओं में शिक्षामित्रों ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिए जाने की मांग की है।
16 सितंबर को होगी एक याचिका पर सुनवाई
Writ A 14346/2026 (प्रतीक मिश्रा व अन्य) मामले में 10 सितंबर 2026 को प्रारंभिक सुनवाई हो चुकी है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है।
दूसरी याचिका पर 14 सितंबर को सुनवाई
वहीं Writ A 14495/2026 (कुमारी गुलाबी व अन्य) याचिका भी शिक्षामित्रों की ओर से दाखिल की गई है। इस मामले में 14 सितंबर 2026 को सुनवाई प्रस्तावित है।
दोनों याचिकाओं में शिक्षामित्रों की ओर से मुख्य रूप से यह मांग की गई है कि उन्हें भी स्पेशल TET में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए।
अब शिक्षामित्रों और परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों की नजरें हाईकोर्ट की सुनवाई पर हैं। 14 और 16 सितंबर को होने वाली सुनवाई के बाद इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल अदालत के अंतिम आदेश की प्रतीक्षा है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म