लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के स्थानांतरण का निर्णय लिया गया है। शासन की ओर से यह पत्र 11 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
शिक्षा निदेशक (बेसिक) द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव और कार्मिक विभाग के संबंधित शासनादेश के आधार पर इन अधिकारियों को उनके वर्तमान जनपद से दूसरे जनपद में नवीन तैनाती दी गई है।
जारी सूची में प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी का नाम, वर्तमान तैनाती और नवीन तैनाती वाले जनपद का विवरण दिया गया है। इसमें मथुरा, बुलंदशहर, बलिया, झांसी, बांदा, प्रयागराज, रायबरेली, सुल्तानपुर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर, मेरठ, बहराइच, बदायूं समेत प्रदेश के कई जनपद शामिल हैं।
शासन ने निर्देश दिया है कि लिए गए निर्णय के अनुसार औपचारिक स्थानांतरण आदेश जारी कर शासन को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाए।





सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म