Search Suggest

विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक रजिस्टर अगस्त 2026: एजेंडा और कार्यवाही का पूरा PDF प्रारूप यहाँ देखें

अगस्त 2026 की SMC (विद्यालय प्रबंध समिति) मासिक बैठक का पूरा एजेंडा और कार्यवृत्त यहाँ पढ़ें।

विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक का एजेंडा एवं कार्यवृत्त - अगस्त 2026

विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) मासिक बैठक एजेंडा और कार्यवृत्त - अगस्त 2026

माह: अगस्त 2026 | सत्र: 2026-27

विद्यालय का नाम - .................................... 

स्कूल कोड - ..............................................

बैठक का विषय - एस.एम.सी. मासिक बैठक

एजेंडा: S.M.C. बैठक

एजेंडा की तिथि - 03/08/2026 दिन - सोमवार

​📝 भाग 1: बैठक का एजेंडा (सूचना पत्र)

एजेंडा जारी करने की तिथि: 03/08/2026 (सोमवार)

​सेवा में,

विद्यालय प्रबंध समिति के सम्मानित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त सदस्यगण, ग्राम प्रधान एवं अभिभावकगण,

​आप सभी को सादर अवगत कराना है कि दिनांक 05/08/2026 दिन बुधवार को समय प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्यालय के परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया है। विद्यालय के विकास और बच्चों के भविष्य हेतु आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। कृपया समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

सूचना प्रेषण का माध्यमः मोबाइल फोन, रसोइयों, बच्चों एवं व्यक्तिगत संपर्क द्वारा।

बैठक के प्रमुख एजेंडा बिंदु जिस पर आवश्यक चर्चा की जाएगी:

SMC बैठक एजेंडा में निम्न बिंदुओं पर चर्चा होनी है -

  1. ​नवीन सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन हेतु प्रचार - प्रसार पर चर्चा।
  2. ​कक्षा 5 या कक्षा 8 पास होने वाले छात्रों के नवीन विद्यालय में शत प्रतिशत प्रवेश पर चर्चा।
  3. ​CATCH UP कार्यक्रम पर चर्चा।
  4. ​कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के इन्सपायर अवॉर्ड 2026 में प्रतिभागिता पर चर्चा।
  5. ​कम्पोजिट ग्रांट 2026-27 के खर्च पर चर्चा। 
  6. ​जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने पर चर्चा।
  7. ​अभिभावक-शिक्षक बैठक में प्रतिभागिता पर चर्चा।
  8. ​DBT से प्राप्त धनराशि से निर्धारित सामग्री क्रय करना।
  9. ​आउट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु शारदा कार्यक्रम पर चर्चा।
  10. ​अवशेष अपार आईडी के बनने में आ रही समस्याओं के समाधान पर चर्चा।
  11. ​ईको क्लब की मासिक थीम पर चर्चा।
  12. ​लर्निंग कॉर्नर पर चर्चा।
  13. ​अन्य बिंदु - निपुण भारत, मीना मंच, आधार कार्ड, बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील की समीक्षा आदि।

कार्यक्रम का आयोजन

  • ​विद्यालय स्तर से बैठक में सभी के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
  • ​बैठक में सभी SMC सदस्यों और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
  • ​बैठक में उपस्थित सभी का नाम, मोबाईल नंबर, पता बैठक पंजिका में अंकित किया गया।
  • ​बैठक में सभी को चर्चा परिचर्चा के दौरान अपने विचार रखने का समान अवसर दिया गया।

​📝 भाग 2: बैठक का कार्यवृत्त (Minutes of Meeting)

​आज दिनांक 05/08/2026 दिन बुधवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में एसएमसी बैठक संपन्न हुई, जिसमें कोरम पूर्ण रहा। आज की बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा की गई और एजेंडा पढ़कर सुनाया गया तथा बैठक एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

  1. शत-प्रतिशत नामांकन पर चर्चा: ​बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों / अभिभावकों को बताया गया कि नवीन सत्र में नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। अतः आप सभी अभी से सभी को जागरूक जरूर करें। कोई भी नामांकन से वंचित न रहे। इसके लिए सभी को मिलकर शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त करना होगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्कूल चलो अभियान रैली निकाली जाएगी। जिसमें आप सभी प्रतिभाग करते हुए जागरूकता बढ़ाने में और शत प्रतिशत नामांकन में मदद करेंगें।
  2. पास आउट बच्चों के नामांकन पर चर्चा: सभी को चर्चा के दौरान बताया गया कि प्रेरणा पोर्टल पर कक्षा 5 या 8 पास करने वाले छात्रों का नवीन विद्यालय में नामांकन का विवरण शत प्रतिशत के साथ अपडेट होना है। अतः आप सभी पास होने वाले सभी छात्रों का शत प्रतिशत नामांकन नवीन विद्यालय में उच्च कक्षा में करवाने में अपना शत प्रतिशत सहयोग करें।
  3. CATCH UP कार्यक्रम पर चर्चा: सभी अभिभावकों को बताया गया कि इस कार्यक्रम के तहत रिवीजन कक्षा का संचालन किया जाएगा तथा कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा पर चर्चा की गयी। सभी अभिभावकों ने अपना पूर्ण सहयोग देने में सहमति जतायी।
  4. इन्सपायर अवॉर्ड 2026 में प्रतिभागिता पर चर्चा: कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के इन्सपायर अवॉर्ड 2026 में प्रतिभागिता पर चर्चा कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने वाले अधिकतम 5 छात्र या छात्राओं का इन्सपाइर अवॉर्ड में प्रतिभाग कराया जाना है, जिसके क्रम में विद्यालय स्तर एक प्रतियोगिता करायी जाएगी। अतः आप सभी अपने पाल्य को शिक्षक के साथ-साथ अपने स्तर से भी सहयोग और जागरूक जरूर करें।
  5. कम्पोजिट ग्रांट 2026-27 के खर्च पर चर्चा: सभी को चर्चा के दौरान बताया गया कि कम्पोजिट ग्रांट का 50% धन प्राप्त हो चुका है। विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर खर्च की योजना मिलकर तैयार की जानी है। जिससे कम्पोजिट ग्रांट का समय से सही प्रयोग किया जा सकेगा। सभी ने योजना बनवाने में अपनी सहमति प्रदान की।
  6. जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने पर चर्चा: सभी अभिभावकों को बताया गया कि यदि आपके पाल्य का जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड न बना हो तो आप विद्यालय शिक्षक एवं SMC के सहयोग से यह कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। जिससे आपके पाल्य की अपार आई डी बन सके एवं अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सके।
  7. अभिभावक-शिक्षक बैठक में प्रतिभागिता पर चर्चा: सभी सदस्यों/ अभिभावकों को बताया गया कि अभिभावक-शिक्षक बैठक में प्रतिभागिता हेतु सभी अभिभावक को जागरूक जरूर करें।
  8. DBT धनराशि के उपभोग पर चर्चा: ​DBT से प्राप्त धनराशि से निर्धारित सामग्री क्रय करना सभी अभिभावक अपने पाल्य को DBT की धनराशि से निर्धारित सामग्री क्रय करके अवश्य प्रदान करें। जिससे उनकी शिक्षा में कोई रुकावट न होने पाए। इस नवीन सत्र में भी DBT की धनराशि भी शीघ्र प्रदान होगी।
  9. शारदा कार्यक्रम पर चर्चा: शारदा कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के सेवित क्षेत्र में समस्त 7 से 14 आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन, नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव सुनिश्चित करने पर अभिभावकों के साथ चर्चा एवं उन्हें प्रेरित किया जाएगा। अभिभावकों को शासनादेश संख्या 68-5099/184/2024-अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा) 1/ 962209/2025 दिनांक 15 मई 2025 के माध्यम से सम्भावित एवं अति सम्भावित ड्रॉप आउट बच्चों के माता / पिता / अभिभावक को PTM में इसके विभिन्न पहलुओं के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
  10. ​अवशेष अपार आईडी पर चर्चा: सभी अभिभावकों को बताया गया कि किसी भी छात्र या छात्रा की अपार आई डी बिना आधार के नहीं बन पाएगी। अतः शिक्षक के सहयोग से अपने पाल्य का आधार बनवाने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। किसी भी छात्र या छात्रा की अपार आई डी "बिना अभिभावक की अनुमति" एवं "बिना सहमति पत्र के" नहीं बनाई जाएगी। अपार आई डी बनाने से पहले अभिभावकों को अपार आई डी की सम्पूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।
  11. ईको क्लब की मासिक थीम पर चर्चा: सभी अभिभावकों को बताया गया कि प्रति माह ईको क्लब की थीम पर विद्यालय में ईको क्लब टीम द्वारा कार्य किया जाता है। ईको क्लब थीम से सीखकर प्रत्येक छात्र/छात्रा स्वयं जागरूक होकर अपने परिवार और समाज को जागरूक करेंगे। इस कार्य में प्रत्येक अभिभावक भी अपना पूर्ण सहयोग करेंगें।
  12. लर्निंग कॉर्नर पर चर्चा: सभी अभिभावकों को बताया गया कि प्रत्येक को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में लर्निंग कॉर्नर विकसित करने हेतु निर्देश मिले हैं। जिसके माध्यम से सभी को-लोकेटेड आंगनवाड़ी छात्रों को शिक्षा दी जाएगी। इस अच्छे कार्य का प्रचार प्रसार में सभी अभिभावक अपनी मदद करेंगें।
  13. ​अन्य बिंदु पर चर्चा :-

  • ​निपुण भारत पर चर्चा

  • ​मीना मंच पर चर्चा

  • ​जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड बनवाने पर चर्चा

  • ​बच्चों की उपस्थिति एवं ठहराव पर चर्चा

  • ​मिड-डे मील मेन्यू की समीक्षा 

बैठक में उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर / अँगूठा निशान

​उपरोक्त बिंदुओं के अतिरिक्त कुछ और बिंदुओं पर चर्चा हुई। सूक्ष्म जलपान के साथ साथ छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ, सभों को आगामी बैठक में आने का आग्रह करते हुए वर्तमान बैठक की कार्यवाही का समापन किया गया।

धन्यवाद !

📚 इसे भी पढ़ें:

नोटः यह प्रारूप केवल आधिकारिक संदर्भ और विद्यालय की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। आप अपनी आवश्यकतानुसार खाली स्थानों को भर सकते हैं।

📥 SMC एजेंडा एवं कार्यवृत्त PDF डाउनलोड करें
📌 प्रिंट करने हेतु यहाँ से आधिकारिक PDF सुरक्षित करें।