Type Here to Get Search Results !

'निपुण विद्यालय आकलन' डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं द्वारा नवम्बर से दिसम्बर 2026 तक होगा।

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिगम संप्राप्ति (Learning Outcomes) स्तर के सटीक आकलन के लिए इस बार भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी माह नवम्बर, 2026 से दिसम्बर, 2026 तक 'निपुण विद्यालय आकलन' कराया जाना पूरी तरह प्रस्तावित है।

Nipun Vidyalaya Aalan 2026 (या निपुण विद्यालय आकलन यूपी)

​कक्षा 1 से 5 तक के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य

​इस आकलन प्रक्रिया के तहत कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से कक्षावार और विषयवार 'निपुण लक्ष्य' पहले ही तय कर दिए गए हैं, जिनके आधार पर बच्चों की शैक्षणिक दक्षता की परख की जाएगी।

​डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

  • मूल्यांकनकर्ता: यह संपूर्ण आकलन कार्य जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के डीएलएड (D.El.Ed.) प्रशिक्षुओं के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।
  • मानदेय/प्रोत्साहन राशि: आकलन प्रक्रिया सफलताપूर्वक पूरी करने वाले डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
  • बजट लिमिट: शासन द्वारा इसके लिए प्रति विद्यालय 1000 रुपये की दर से धनराशि की लिमिट जारी की जाएगी।