Type Here to Get Search Results !

बीएलओ सुपरवाइजरों के मानदेय के लिए 10.81 करोड़ रुपये का बजट जारी

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य के लिए बीएलओ (BLO) सुपरवाइजरों के मानदेय भुगतान हेतु 10,81,56,000 रुपये लगभग 10.81 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम बजट स्वीकृत किया गया है।

​आधिकारिक निर्देश के तहत प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी सुपरवाइजरों को उनका पारिश्रमिक समय पर मिल सके। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत इस राशि को विशेष रूप से आवंटित किया है।

UP BLO Supervisor Salary Budget 2026 (या यूपी बीएलओ सुपरवाइजर मानदेय)