Type Here to Get Search Results !

23 जुलाई को जनपद के सभी परिषदीय/मान्यता प्राप्त स्कूलों में रहेगा स्थानीय अवकाश

Sir Ji Ki Pathshala

भदोही में 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को लवकुश जन्मदिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा जारी वर्ष 2026 की आधिकारिक अवकाश तालिका में पहले से निर्धारित है।

बीएसए कार्यालय द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार क्रम संख्या 17 पर "लवकुश जन्म दिवस (सीतामढ़ी का मेला) – स्थानीय अवकाश" अंकित है। इस कारण 23 जुलाई 2026 को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। विद्यालय 24 जुलाई 2026 से अपने निर्धारित समयानुसार पुनः संचालित होंगे।

भदोही स्थानीय अवकाश 23 जुलाई 2026