प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन के आदेशानुसार, राजेंद्र प्रताप ने प्रयागराज में 'सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी' और 'निदेशक, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान' का कार्यभार संभाल लिया है।
बेसिक शिक्षा अनुभाग-1, लखनऊ के शासनादेश के तहत 05 जून 2026 को अपराह्न में पूर्व अधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने राजेंद्र प्रताप को इन दोनों पदों का प्रभार सौंपकर कार्यमुक्त किया। इस प्रशासनिक फेरबदल की आधिकारिक सूचना उत्तर प्रदेश शासन के सभी संबंधित उच्च अधिकारियों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA), जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) और संबंधित कोषागार/बैंकों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।


Social Plugin