लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के अंशकालिक अनुदेशकों (Part-time Instructors) के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय (Honorarium) की औपचारिक शुरुआत करने के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों के लिए बजट आवंटन को मंजूरी दे दी गई है।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय (समग्र शिक्षा, विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (पत्रांक: रा०प०नि०/वित्त/1013/2026-27, दिनांक: 15-05-26) के अनुसार, इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु कुल ₹75.00 लाख की वित्तीय सीमा (Limit) जारी की गई है।
जनपद स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती मोनिका रानी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को भेजे गए इस आदेश के तहत, बढ़े हुए मानदेय की औपचारिक शुरुआत के संबंध में जनपद स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए 'एस.पी.ओ. मैनेजमेंट' के आकस्मिक मद से ₹1.00 लाख प्रति जनपद की दर से बजट आवंटित किया गया है।


Social Plugin