Type Here to Get Search Results !

अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी का हुआ तबादला, मनोज कुमार द्विवेदी को मिला कार्यभार

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 ने प्रांतीय शैक्षिक सेवा के समूह 'क' श्रेणी के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनके कार्यक्षेत्रों में बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में शासन द्वारा एक आधिकारिक कार्यालय-ज्ञाप (नोटिफिकेशन) जारी कर दिया गया है।

​जारी अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

​इन अधिकारियों के हुए तबादले:

​शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी: अभी तक अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), शिक्षा निदेशालय, उ०प्र०, प्रयागराज के पद पर तैनात थे। उन्हें अब अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) शिविर कार्यालय, 18 पार्क रोड, लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • श्री मनोज कुमार द्विवेदी: जो अब तक अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) शिविर कार्यालय, 18 पार्क रोड, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), शिक्षा निदेशालय, उ०प्र०, प्रयागराज की कमान सौंपी गई है।
अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी और मनोज कुमार द्विवेदी का ट्रांसफर