Type Here to Get Search Results !

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संविदा शिक्षकों और विशेषज्ञों की भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

Sir Ji Ki Pathshala

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सम्हारपुरवा, श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अल्पकालिक अवधि (संविदा) के आधार पर विभिन्न शिक्षकों और विशेषज्ञों के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। योग्य उम्मीदवारों के लिए 12 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे से वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

JNV Shravasti Teacher Recruitment 2026 Notification

​अगर आप शिक्षण या संबंधित क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें:

​रिक्त पदों का विवरण, योग्यता एवं मानदेय

  • 01. Tourism Assistant Teacher (पद: 01)
    • योग्यता: ट्रेवल व टूरिज्म मैनेजमेंट / टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन + 1 साल का अनुभव या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा + 2 साल का अनुभव।
    • मासिक वेतन: ₹34,750.00 प्रति माह (फुल टाइम)
  • 02. संगीत प्रशिक्षक शास्त्रीय नृत्य - कथक/भरतनाट्यम (पद: 01)
    • योग्यता: B.A. in Classical Dance या मान्यता प्राप्त संस्था से प्रवीण/विशारद/राज/प्रभाकर की उपाधि + 1 वर्ष का अनुभव।
    • मासिक वेतन: ₹20,000 प्रति माह लगभग (₹1042.00 प्रति सत्र)
  • 03. संगीत प्रशिक्षक वादन (पद: 01)
    • योग्यता: B.A. in Instrumental Music या मान्यता प्राप्त संस्था से प्रवीण/विशारद/राज/प्रभाकर की उपाधि + 1 वर्ष का अनुभव।
    • मासिक वेतन: ₹20,000 प्रति माह लगभग (₹1042.00 प्रति सत्र)
  • 04. खेल प्रशिक्षक - बास्केटबॉल, कबड्डी (पद: 02)
    • योग्यता: शारीरिक शिक्षा में परास्नातक या शारीरिक शिक्षा में एक साल का अनुभव और संबंधित खेल की विशेषता।
    • मासिक वेतन: ₹25,000 प्रति माह लगभग (₹1042.00 प्रति सत्र)
  • 05. सेल्फ डिफेंस ट्रेनर - केवल महिला (पद: 01)
    • योग्यता: स्नातक (Graduation) एवं सेल्फ डिफेंस में डिप्लोमा + 1 साल का अनुभव।
    • मासिक वेतन: ₹25,000 प्रति माह लगभग (₹1042.00 प्रति सत्र)
  • 06. एक्सपर्ट साइबर सेफ्टी (पद: 01)
    • योग्यता: बी.टेक (कंप्यूटर साइंस), साइबर सेफ्टी में डिप्लोमा एवं कार्य अनुभव।
    • पारिश्रमिक: ₹2000.00 प्रति सत्र लगभग (01 सत्र प्रति सप्ताह, कुल 12 सत्र)
  • 07. गाइडेंस एवं करियर काउंसलिंग विशेषज्ञ (पद: 01)
    • योग्यता: स्नातक सहित गाइडेंस एवं करियर काउंसलिंग में डिप्लोमा और कार्य अनुभव।
    • पारिश्रमिक: ₹2000.00 प्रति सत्र (90 मिनट), दो सत्र प्रति सप्ताह
  • 08. योगा प्रशिक्षक (पद: 01)
    • योग्यता: योगा में परास्नातक डिप्लोमा + 2 साल का अनुभव या योगा सर्टिफिकेट + 5 साल का अनुभव या M.Sc. (योगा) + 2 साल का अनुभव या B.P.Ed. में योगा अनिवार्य विषय हो।
    • मासिक वेतन: ₹1042.00 प्रति सत्र लगभग / ₹12,500.00 प्रति माह (सप्ताह में 3 दिन)

​महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें

  • आयु सीमा: 01 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
  • नियुक्ति का प्रकार: यह भर्ती पूर्णतः अस्थाई (संविदा) आधार पर है। विद्यालय प्रशासन आवश्यकतानुसार किसी भी पद का कार्यकाल घटा या बढ़ा सकता है।
  • आवास व्यवस्था: नियुक्ति के बाद सेवा के दौरान आवास की व्यवस्था 'Tourism Assistant Teacher' को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवारों को स्वयं करनी होगी।
  • यात्रा भत्ता: साक्षात्कार (Interview) में शामिल होने के लिए कोई भी यात्रा या दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।

​इंटरव्यू के लिए कैसे शामिल हों?

​इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रति (Original Documents) तथा एक सेट स्व-प्रमाणित छायाप्रति (Photocopy), आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो के साथ निर्धारित तिथि और समय पर नीचे दिए गए पते पर उपस्थित हों:

साक्षात्कार की तिथि: 12 जून 2026

समय: प्रातः 10:00 बजे से

स्थान: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सम्हारपुरवा, श्रावस्ती (उ.प्र.) - पिन कोड 271831

JNV Shravasti Teacher Recruitment 2026 Notification