Type Here to Get Search Results !

UPSSSC Recruitment 2026: आबकारी सिपाही के 722 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, PET-2025 वाले ही कर सकेंगे आवेदन

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ | ब्यूरो: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत आबकारी आयुक्त कार्यालय के नियंत्रणाधीन कुल 722 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

​आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की समय-सीमा निम्नवत है:

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 06 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 04 जून 2026
  • आवेदन/शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 24 जून 2026
  • संशोधन की अंतिम तिथि: 01 जुलाई 2026

PET-2025 स्कोर कार्ड अनिवार्य

​इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में प्रतिभाग किया हो।

  • ​अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके PET-2025 के स्कोर (नॉर्मलाइज्ड स्कोर) के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी।
  • ​शून्य या उससे कम (नकारात्मक) अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

722 पदों पर होगी भर्ती

​आबकारी विभाग में सिपाही के कुल 722 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संपन्न होगी। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया और सुधार

​अभ्यर्थी 24 जून 2026 तक शुल्क जमा कर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। यदि फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो अभ्यर्थी 01 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में अनुमन्य विवरण को संशोधित कर सकते हैं। बैंक से शुल्क के समायोजन (Adjustment) के बिना आवेदन पत्र का प्रिंटआउट नहीं निकाला जा सकेगा।

विशेष नोट: जिन अभ्यर्थियों का PET-2025 परिणाम 'जांच के अधीन' (Under Investigation-UI) या 'औपबंधिक' (Provisional) श्रेणी में है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका चयन जांच के अंतिम निर्णय के अधीन होगा।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 Notification 722 Vacancy Details