15 अप्रैल तक सभी HM/IHM को निपुण असेसमेंट रिपोर्ट कार्ड अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लेने है।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (FLN) की नींव को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, उन विद्यालयों के लिए एक गौरवशाली क्षण आ गया है जिन्होंने कड़े परिश्रम से अपने छात्रों को 'निपुण' बनाने का लक्ष्य हासिल किया है।
विभाग द्वारा अब NBMC पोर्टल पर आधिकारिक निपुण असेसमेंट सर्टिफिकेट (Nipun Assessment Certificate) जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी (DM) और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित यह प्रमाणपत्र आपके विद्यालय की उत्कृष्ट कार्यशैली और सामूहिक प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। अक्सर तकनीकी जानकारी के अभाव में कई शिक्षक साथी इस महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और छात्रों के स्कोर कार्ड को डाउनलोड करने में कठिनाई महसूस करते हैं। आज के इस विशेष लेख में, हम आपकी सहायता के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड साझा कर रहे हैं, ताकि आप बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी इस उपलब्धि को डिजिटल रूप में प्राप्त कर सकें।
यहाँ इसकी पूरी प्रक्रिया दी गई है:
NBMC पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
सबसे पहले अपने ब्राउज़र में NBMC लिखकर सर्च करें और आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
- यूजरनेम: स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
- पासवर्ड: यहाँ भी आपको अपना वही मोबाइल नंबर ही डालना है।
- कैप्चा: स्क्रीन पर दिख रहे कोड को भरकर 'Login' पर क्लिक करें।
नोट: यदि आपका विद्यालय तकनीकी रूप से 'निपुण' घोषित नहीं हुआ है, तो आप इस पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पाएंगे।
विद्यालय का निपुण रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड करना
लॉगिन करने के बाद आपको अपने विद्यालय का डैशबोर्ड दिखाई देगा। यहाँ 'Nipun School' के सामने यदि 'Yes' के साथ ग्रीन टिक है, तो इसका मतलब है कि आपका स्कूल निपुण है।
- 'Yes' पर क्लिक करने के बाद विद्यालय की रिपोर्ट खुल जाएगी।
- ऊपर दिए गए रेड बटन 'Download School Report Card' पर क्लिक करके आप इसकी पीडीएफ फाइल प्राप्त कर सकते हैं।
डीएम (DM) और सीडीओ (CDO) हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट प्राप्त करना
विद्यालय के लिए आधिकारिक मान्यता प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए:
- डैशबोर्ड पर दिए गए 'DM Certificate' विकल्प के नीचे बने आइकन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके विद्यालय का आधिकारिक निपुण सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
छात्रों का व्यक्तिगत स्कोर कार्ड (Student Score Card) डाउनलोड करना
अपने विद्यालय के प्रत्येक निपुण छात्र का रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड करने के लिए:
- डैशबोर्ड पर सबसे आखिरी में 'Schools' सेक्शन में जाएं।
- यहाँ असेसमेंट हुए छात्रों की संख्या (जैसे 15 या जो भी आपके विद्यालय की हो) पर क्लिक करें।
- सभी छात्रों की सूची खुलने के बाद, ऊपर दिए गए ग्रीन बटन 'Download Student Score Card' पर क्लिक करें।
- इन स्कोर कार्ड्स को डाउनलोड कर आप छात्रों और उनके अभिभावकों को वितरित कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से आप अपने विद्यालय की उपलब्धि को प्रमाणित कर सकते हैं और छात्रों का मनोबल बढ़ा सकते हैं।
कृपया ध्यान दे:-
- सिर्फ प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्टर्ड प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक NBMC पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है यदि प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक नहीं है तो सबसे पहले आप विद्या समीक्षा के हेल्पलाइन नंबर 05223538777 पर कॉल करके प्रधानाध्यापक या इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर रजिस्टर्ड करवाए उसके पश्चात् ही NBMC पोर्टल पर लॉगिन करें।
- NBMC पोर्टल पर लॉगिन करते समय 404 एरर आ रहा है जिसका का मुख्य कारण NBMC PORTAL पर आपका पद स. अ. दर्ज है उसे IHM करानें पर सही हो जाएगा। क्योंकि केवल विद्यालय के HM/IHM ही एनबीएमसी पोर्टल लॉगिन कर सकते हैं।
- 15 अप्रैल तक सभी HM/IHM को निपुण असेसमेंट रिपोर्ट कार्ड अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लेने है।
- केवल रजिस्टर्ड प्रधानाध्यापक ही NBMC पोर्टल लॉगिन कर सकते हैं – पहले पद अपडेट कराना अनिवार्य
यह भी पढ़ें:


Social Plugin