लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित 'मिशन शक्ति' फेज-5 के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा जारी इस कार्ययोजना के तहत आगामी 6 महीनों (अप्रैल से सितंबर 2026) के लिए स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का कैलेंडर निर्धारित किया गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मरक्षा में सक्षम बनाना और समाज में उनके प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करना है।
📅 मासिक कार्ययोजना की प्रमुख झलकियाँ
सरकारी आदेश के अनुसार, हर महीने के लिए विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं:
- अप्रैल 2026 (नामांकन और जागरूकता): 'स्कूल चलो अभियान' के तहत आउट ऑफ स्कूल बालिकाओं का चिन्हांकन और पुन: नामांकन। नुक्कड़ नाटकों और रैलियों के माध्यम से शिक्षा के महत्व का प्रचार-प्रसार।
- मई 2026 (वित्तीय और सामाजिक साक्षरता): छात्राओं को नजदीकी बैंक का भ्रमण कराकर खाता संचालन और बैंकिंग लेनदेन की जानकारी देना। साथ ही, सफल महिलाओं/अधिकारियों के साथ सीधा संवाद।
- जून 2026 (स्वास्थ्य और सुरक्षा): योग दिवस पर विशेष सत्र, स्कूलों की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबरों का पेंटिंग कार्य और नजदीकी थाने का भ्रमण कराकर FIR प्रक्रिया एवं साइबर अपराध की जानकारी देना।
- जुलाई 2026 (आत्मरक्षा प्रशिक्षण): सभी स्कूलों में 'सेल्फ डिफेंस क्लब' का गठन और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना। प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र वितरण और जेंडर स्टीरियोटाइप पर चर्चा।
- अगस्त 2026 (स्वास्थ्य एवं स्वच्छता): 'किशोरी सुरक्षा योजना' के तहत मुफ्त सेनेटरी पैड का वितरण, माहवारी स्वच्छता पर 'पहेली की सहेली' फिल्म का प्रदर्शन और स्कूलों में इंसीनेरेटर की क्रियाशीलता सुनिश्चित करना।
- सितंबर 2026 (नेतृत्व विकास): 'एक दिन का अधिकारी' मुहिम के तहत 100 मेधावी छात्राओं को विभिन्न सरकारी पदों पर एक दिन के लिए आसीन कर एक्सपोजर देना। 24 सितंबर को 'मीना दिवस' का भव्य आयोजन।
🛡️ प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी
अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शासन ने सख्त निगरानी तंत्र बनाया है:
- सीएम डैशबोर्ड: सभी कार्यक्रमों की प्रगति की रिपोर्ट नियमित रूप से सीएम डैशबोर्ड पर अपडेट की जाएगी।
- वीरांगना पोर्टल: आत्मरक्षा प्रशिक्षण की दैनिक आख्या इस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
- सोशल मीडिया और ब्रांडिंग: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को निर्देश दिए गए हैं कि वे आधिकारिक हैंडल से इन गतिविधियों को हैशटैग के साथ प्रमोट करें ताकि जन-जागरूकता बढ़े।
- नूडल शिक्षक: प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक (पुरुष/महिला) इन गतिविधियों के समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे, जिन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
📢 अधिकारियों की जिम्मेदारी
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक माह की 25 तारीख तक वार्डन और प्रधानाध्यापक को आयोजित कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो निर्धारित ईमेल missionshaktishiksha@gmail.com पर भेजने होंगे।
आदेश और मासिक कैलेंडर की PDF डाउनलोड करें



Social Plugin