Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

UPSSSC Exam Date 2026: अवर अभियंता भर्ती परीक्षा 3 मई को, लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दो महत्वपूर्ण भर्तियों की लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अवर अभियंता (सिविल) के पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी, जबकि लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को कराई जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति ने शनिवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि दोनों परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी।

UPSSSC Exam Date 2026: अवर अभियंता भर्ती परीक्षा 3 मई को, लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को

अवर अभियंता (सिविल) भर्ती के माध्यम से कुल 4612 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए लंबे समय से अभ्यर्थी परीक्षा तिथि की प्रतीक्षा कर रहे थे। आयोग ने अब परीक्षा कार्यक्रम जारी कर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

वहीं, लेखपाल भर्ती के 7994 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

आयोग की ओर से बताया गया है कि परीक्षाओं को पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, जहां से प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश समय पर जारी किए जाएंगे।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT