कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए नई योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि राज्य में 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये भत्ता दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ उन युवाओं को मिलेगा जिन्होंने दसवीं कक्षा पास कर ली है और जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच है। सरकार का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहारा देना और उन्हें आगे के अवसरों के लिए तैयार करना है।
सरकार के अनुसार यह योजना अप्रैल से लागू करने की तैयारी थी, लेकिन इसे 7 मार्च से ही लागू कर दिया गया है। इससे राज्य के हजारों युवाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है ताकि उन्हें आर्थिक सहायता के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिल सकें।
सरकार जल्द ही योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी करेगी, जिससे योग्य युवक इस भत्ते का लाभ ले सकें।


Social Plugin