Type Here to Get Search Results !

वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के फायदे और प्रक्रिया देखें

Sir Ji Ki Pathshala

वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के फायदे और प्रक्रिया

मतदाता के वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ उसका मोबाइल नंबर जोड़ना बहुत ही आसान है और घर बैठे ही मिनटों में इस काम को किया जा सकता है। वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के निम्नलिखित फ़ायदे हैं

1. अगर आप फ़ॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फ़ॉर्म 6 भरते समय आपने फ़ॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (लगभग दस पंद्रह दिन में) अपना e-EPIC (वोटर ID कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर ID कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आपके आवासीय पते पर भेजा जाता है जिसमें कई बार समय लग जाता है।

2. जब जब आप ज़रूरत समझें तब तब और जितनी बार चाहे उतनी बार अपना e-EPIC घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं।

3. वोटर लिस्ट तथा वोटर ID कार्ड (EPIC) में आपके विवरण में विद्यमान् त्रुटियों को घर बैठे ही ऑनलाइन फ़ॉर्म 8 भरकर त्रुटियों को ठीक करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

4. ECINET mobile ऐप तथा electoralsearch.eci.gov.in website पर voter ID से जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर अथवा वोटर ID कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन कर जब चाहें तब कुछ ही सेकेंडों में अपना पोलिंग स्टेशन नंबर और मतदाता सूची में अपना क्रमांक तुरंत ज्ञात कर सकते हैं।

वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया संलग्न चित्रों से स्पष्ट हो जाएगी। यह प्रक्रिया चंद मिनटों में पूरी की जा सकती है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सैकंडों में मोबाइल नंबर आपके वोटर ID कार्ड से जुड़ जाता है।

वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया

वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएँ।

  2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर / ई-मेल ID से लॉग-इन करें।
    (यदि अकाउंट नहीं है तो पहले Sign Up करें।)

  3. लॉग-इन के बाद Fill Form 8 (Correction of Entries) विकल्प पर क्लिक करें।

  4. अगली स्क्रीन पर

    • Self या Other Elector का चयन करें।
    • अपना EPIC नंबर दर्ज करें।
    • Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर दिखाई गई मतदाता जानकारी को सत्यापित करें और OK पर क्लिक करें।

  6. अब Correction of Entries in Existing Electoral Roll विकल्प चुनें।

  7. आपके EPIC नंबर से जुड़ी जानकारी Auto-Fill होकर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  8. Mobile Number विकल्प को चुनें और अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  9. Next पर क्लिक करें, फिर

    • Captcha भरें।
    • Send OTP पर क्लिक करें।
    • मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें
  10. OTP सत्यापन के बाद Preview and Submit पर क्लिक करें।
    (जहाँ आवश्यक हो, वहाँ Aadhaar Authentication द्वारा e-Sign करें।)

  11. सबमिशन पूरा होने पर आपको Acknowledgement / Reference Number प्राप्त होगा।

  12. प्रक्रिया पूरी होते ही कुछ ही सेकेंडों में मोबाइल नंबर आपके वोटर ID कार्ड (EPIC) से लिंक हो जाता है

👉 इस प्रकार मतदाता घर बैठे ही आसानी से वोटर ID कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर जोड़ सकता है।