Type Here to Get Search Results !

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण/समायोजन पर रिपोर्ट तलब

Sir Ji Ki Pathshala

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशकों से समायोजन की रिपोर्ट तलब की है। 

यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर मानक से अधिक अध्यापक संख्या वाले विद्यालय चिह्नित कर शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश 14 नवंबर को दिए गए थे। 

26 दिसंबर को समीक्षा में अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने समायोजन की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की थी।

अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण/समायोजन पर रिपोर्ट तलब