Type Here to Get Search Results !

CTET Quiz 4 (Level - 1) : बाल-विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)

Sir Ji Ki Pathshala

CTET Quiz 4 (Level - 1) : बाल-विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)



CTET Online Quiz

CTET बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र – ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी

नीचे दिए गए प्रश्नों में से सही विकल्प चुनिए और फिर “Show Answer” पर क्लिक करके अपना उत्तर जाँचिए।

Download E-Book 📕
Q.1- के.मा.शि.बो. (CBSE) द्वारा अपनाए प्रगतिशील शिक्षा के प्रतिमान में बच्चों का समाजीकरण जिस प्रकार से किया जाता है, उससे अपेक्षा की जा सकती है कि –
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
  • (A) वे समय टाल करने वाली सामाजिक आदतों/प्रवृत्ति का त्याग करें तथा सीखें कि किस प्रकार अच्छी श्रेणियाँ पाई जा सकती हैं।
  • (B) वे सामाजिक कार्य में सक्रिय भागीदारी का निर्वाह करें तथा सामाजिक कौशल भी सीखें।
  • (C) वे विभिन्न प्रश्न उठाएँ तथा समाज के नैतिक-विधानो का अनुपालन करने के लिए तैयार हो सकें।
  • (D) किसी भी प्रकार की सामाजिक पृष्ठभूमि होते हुए भी वे वह सब स्वीकार करें जो उन्हें विद्यालय द्वारा प्रदान किया जाता है।
उत्तर : (B)
CBSE के प्रगतिशील शिक्षा प्रतिमान में बच्चों के समाजीकरण से अपेक्षा की जाती है कि वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करें और आवश्यक सामाजिक कौशल भी सीखें।
Q.2- निम्नलिखित में से कौन-सा वाइगोत्स्की के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धान्त पर आधारित है?
शैक्षिक मनोविज्ञान
  • (A) सक्रिय अनुकूलन
  • (B) पारस्परिक शिक्षण
  • (C) संस्कृति-निपेक्ष संज्ञानात्मक विकास
  • (D) अन्वेषीपूर्ण अधिगम
उत्तर : (B)
पारस्परिक शिक्षण वाइगोत्स्की के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें शिक्षक और छात्र आपसी संवाद के माध्यम से सीखने को आगे बढ़ाते हैं।
Q.3- एक शिक्षिका अपनी कक्षा में कहती है, “सभी प्रकार के प्रदत्त कार्य (assignments) इस प्रकार बनाए गए हैं कि प्रत्येक विद्यार्थी अधिक प्रभावशाली ढंग से सीख सके, अतः सभी विद्यार्थी बिना किसी अन्य की सहायता से अपना कार्य पूर्ण करें।” वह कोहलबर्ग के किस नैतिक विकास के चरण की ओर संकेत दे रही है?
नैतिक विकास (कोहलबर्ग)
  • (A) औपचारिक चरण–4 : कानून और व्यवस्था
  • (B) पर–औपचारिक चरण–5 : सामाजिक संविदा
  • (C) पूर्व–औपचारिक चरण–1 : दण्ड परिहारन
  • (D) पूर्व–औपचारिक चरण–2 : व्यक्तिगत और विनियम
उत्तर : (A)
यह स्थिति कोहलबर्ग के औपचारिक चरण–4 (कानून और व्यवस्था) को दर्शाती है, जहाँ नियमों और कर्तव्यों का पालन प्रमुख होता है।
Q.4- 14 वर्षीय देविका अपने–आप में पृथक, स्वायत्त व्यक्ति की भावना को विकसित करने का प्रयास कर रही है। वह क्या विकसित कर रही है?
किशोरावस्था विकास
  • (A) नियमों के प्रति घृणा
  • (B) स्वायत्तता
  • (C) किशोरावस्थात्मक अमनढुपन
  • (D) परिपक्वता
उत्तर : (B)
देविका अपने भीतर स्वायत्तता की भावना विकसित कर रही है, यानी स्वयं निर्णय लेने और अपने लिए जिम्मेदार होने की क्षमता।
Q.5- प्रगतिशील शिक्षा के सन्दर्भ में जॉन ड्यूई के अनुसार कौन-सा कथन समुचित है?
शिक्षा दर्शन (ड्यूई)
  • (A) कक्षा में प्रजातंत्र का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
  • (B) विद्यार्थियों को स्वयं ही सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होना चाहिए।
  • (C) जिज्ञासा विद्यार्थियों के स्वभाव में अन्तर्निहित नहीं है, अपितु इसका संवर्द्धन करना चाहिए।
  • (D) कक्षा में विद्यार्थियों का निरीक्षण करना चाहिए, न कि उन्हें सुनना चाहिए।
उत्तर : (B)
ड्यूई के अनुसार प्रगतिशील शिक्षा में यह महत्वपूर्ण है कि विद्यार्थी स्वयं सामाजिक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम बनें।
Q.6- भाषा–अवबोधन से सम्बद्ध विकार कौन-सा है?
भाषा विकार
  • (A) चलाघात (Apraxia)
  • (B) पठन–वैकल्प (Dyslexia)
  • (C) वाक–सम्बद्ध रोग (Aspeechexia)
  • (D) भाषाघात (Aphasia)
उत्तर : (D)
भाषाघात (Aphasia) ऐसा विकार है जिसमें व्यक्ति को भाषा को समझने और व्यक्त करने में कठिनाई होती है; यह भाषा-अवबोधन से सीधे जुड़ा विकार है।
Q.7- निम्नलिखित में से कौन-सा आलोचनात्मक दृष्टिकोण ‘बहु-बुद्धि सिद्धान्त’ से सम्बद्ध नहीं है?
बहु-बुद्धि सिद्धांत
  • (A) यह शोधाधारित नहीं है।
  • (B) विभिन्न बुद्धियाँ भिन्न-भिन्न विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पद्धतियों की माँग करती हैं।
  • (C) प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रायः एक क्षेत्र में ही अपनी विशिष्टता प्रदर्शित करते हैं।
  • (D) इसका कोई अनुभवात्मक आधार नहीं है।
उत्तर : (C)
बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार प्रतिभाशाली विद्यार्थी कई क्षेत्रों में भी विशिष्टता दिखा सकते हैं; इसीलिए केवल एक क्षेत्र तक सीमित मानना इसकी आलोचना नहीं बल्कि सिद्धांत के विपरीत बात है।
Q.8- ‘बहु-बुद्धि सिद्धान्त’ को वैध नहीं माना जा सकता, क्योंकि –
बहु-बुद्धि सिद्धांत
  • (A) विशिष्ट परीक्षणों के अभाव में भिन्न बुद्धियों का मापन सम्भव नहीं है।
  • (B) यह सभी सात बुद्धियों को समान महत्व नहीं देता है।
  • (C) यह केवल मैस्लो के जीवन-भर के अनुभवात्मक अध्ययन पर आधारित है।
  • (D) यह सामान्य बुद्धि ‘g’ के अनुकूल नहीं है।
उत्तर : (A)
बहु-बुद्धि सिद्धांत की एक प्रमुख आलोचना यह है कि अलग-अलग बुद्धियों के लिए विश्वसनीय व विशिष्ट परीक्षण उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उनका मापन कठिन हो जाता है।
Q.9- कक्षा में विद्यार्थियों के वैयक्तिक विभेद –
कक्षा प्रबंधन
  • (A) लाभकारी नहीं हैं, क्योंकि कक्षा को नियंत्रित करना कठिन हो जाता है।
  • (B) हानिकारक हैं, क्योंकि इनसे विद्यार्थियों में द्वन्द्व उत्पन्न होते हैं।
  • (C) अनुपयुक्त हैं, क्योंकि ये मन्द विद्यार्थियों तक पाठ्यचर्या की गति कम कर देते हैं।
  • (D) लाभकारी हैं, क्योंकि ये विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक संरचनाओं को खोजने में अध्यापकों को प्रवृत्त करते हैं।
उत्तर : (D)
कक्षा में वैयक्तिक विभेद शिक्षक को प्रेरित करते हैं कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की संज्ञानात्मक संरचना को समझें और उसी अनुसार पढ़ाएँ, इसलिए ये लाभकारी हैं।
Q.10- विद्यालय-आधारित आकलन प्रारम्भ किया गया था ताकि –
मूल्यांकन
  • (A) बोर्डों की शक्ति का विकेन्द्रीकरण किया जा सके।
  • (B) सभी विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
  • (C) अध्यापकों को सभी गतिविधियों का नियमित अभिलेखन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
  • (D) विद्यालय प्रतिद्वंद्विता द्वारा अपनी विशिष्टता का प्रदर्शन कर सकें।
उत्तर : (D)
विद्यालय-आधारित आकलन से विद्यालयों को अपने क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की तुलना में अपनी विशिष्टता और गुणवत्ता दिखाने का अवसर मिलता है।
Q.11- निम्नलिखित में से कौन-सा एक अन्य विकल्पों से सम्बद्ध नहीं है?
मूल्यांकन तकनीक
  • (A) प्रश्नोत्तर सत्रों को संगठित करना
  • (B) किसी विषय पर विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया लेना
  • (C) प्रश्नोत्तरी (Quiz) परिचालित करना
  • (D) स्व-आकलन के कौशल को प्रतिमानित करना
उत्तर : (D)
पहले तीन विकल्प शिक्षक द्वारा किए जाने वाले आकलन के तरीके हैं, जबकि स्व-आकलन के कौशल को प्रतिमानित करना स्वयं विद्यार्थी द्वारा अपने को मापने से जुड़ा है, इसलिए अलग है।
Q.12- निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न अपने विशिष्ट क्षेत्र से ठीक तरह से मिला हुआ है?
प्रश्न प्रकार
  • (A) क्या आप अपने विद्यार्थियों को उनकी – मूल्यांकन
  • (B) पिछली रात दूरदर्शन पर दिखाए गए क्रिकेट मैच में निर्णायक क्षण कौन-सा था? – सृजनशील
  • (C) जड़ी-बूटियों के प्रयोग द्वारा चिकेन पकाने हेतु कोई नई पाकविधि लिखिए। – अनुप्रयोग
  • (D) निर्धारित कीजिए कि दिए गए मापकों में से कौन-सा मापक आपको उत्तम परिणामों को पाने में सर्वाधिक प्रवृत्त कर सकता है। – विश्लेषण
उत्तर : (D)
दिया गया कथन और उसका क्षेत्र ‘विश्लेषण’ सही तरह से मेल खाते हैं, क्योंकि इसमें विभिन्न मापकों की तुलना व विश्लेषण करना है।
Q.13- निम्नलिखित में से कौन-सी सर्वाधिक प्रभावशाली विधि हो सकती है, जिससे वंचित विद्यार्थी अपनी भागीदारी द्वारा सफल हो सकें?
प्रेरणा एवं परामर्श
  • (A) आप उनकी सफलता हेतु उनकी क्षमता में विश्वास को अभिव्यक्त करें।
  • (B) पढ़ाए जाने वाले विषय में अपनी रुचि विकसित कर सकें।
  • (C) अन्य बच्चों से उनकी तुलना करते रहें।
  • (D) इस बात पर बल देना कि आपकी उनसे उच्च अपेक्षाएँ हैं।
उत्तर : (A)
वंचित विद्यार्थियों की सहायता का सबसे प्रभावी तरीका है कि शिक्षक उनकी क्षमता पर विश्वास जाहिर करें और उन्हें यह महसूस कराएँ कि वे सफल हो सकते हैं।
Q.14- निम्नलिखित में से कौन-सा विकासात्मक विकार का उदाहरण नहीं है?
विशेष आवश्यकता
  • (A) आत्मविमोह (Autism)
  • (B) प्रमस्तिष्क घात (Cerebral palsy)
  • (C) पर-अभिघातज तनाव (Post-traumatic stress)
  • (D) न्यून अवधान सक्रिय विकार (ADHD)
उत्तर : (C)
पर-अभिघातज तनाव मुख्यतः एक चिंता/आघात-जनित विकार है, विकासात्मक विकार नहीं; जबकि Autism, Cerebral palsy और ADHD विकासात्मक विकार हैं।
Q.15- बहुशिक्षण-शास्त्रीय तकनीकें, वर्गीकृत अधिगम सामग्री, बहु-आकलन तकनीकें तथा परिवर्तनीय जटिलता एवं सामग्री का स्वरूप निम्नलिखित में से किससे सम्बद्ध हैं?
शिक्षण रणनीतियाँ
  • (A) सार्वभौमिक अधिगम प्रारूप
  • (B) उपचारात्मक शिक्षण
  • (C) विभेदित अनुदेशन
  • (D) पारस्परिक शिक्षण
उत्तर : (C)
ये सब विशेषताएँ विभेदित अनुदेशन (Differentiated Instruction) की ओर संकेत करती हैं, जहाँ अलग-अलग विद्यार्थियों के लिए अलग स्तर व सामग्री दी जाती है।
Q.16- निम्नलिखित में से प्रतिभाशाली अधिगमकर्ताओं के लिए क्या समुचित है?
प्रतिभाशाली विद्यार्थी
  • (A) वे अन्यों को भी कुशल बनाते हैं तथा सहयोगी अधिगम के लिए आवश्यक हैं।
  • (B) वे सदैव नेतृत्व करते हैं और अतिरिक्त उत्तरदायित्व लेते हैं।
  • (C) अपनी उच्च संवेदनशीलता के कारण वे भी निम्न श्रेणी पा सकते हैं।
  • (D) केवल उनकी मस्तिष्कीय शक्ति के कारण ही उनका महत्व है।
उत्तर : (C)
प्रतिभाशाली अधिगमकर्ता अति-संवेदनशील भी हो सकते हैं, जिससे कभी-कभी वे अपेक्षित से कम श्रेणी प्राप्त कर लेते हैं।
Q.17- विद्यालयों में समावेशन मुख्यतः किस पर केन्द्रित होता है?
समावेशी शिक्षा
  • (A) विशिष्ट श्रेणी वाले बच्चों के लिए सूक्ष्म प्रावधान निर्माण पर
  • (B) केवल निर्योग्य छात्रों की आवश्यकताओं को पूर्ण करने पर
  • (C) सम्पूर्ण कक्षा की कीमत पर निर्योग्य बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने पर
  • (D) विद्यालयों में निरक्षर अभिभावकों की शैक्षिक आवश्यकताओं पर
उत्तर : (A)
समावेशन का केन्द्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भी उचित प्रावधान करना है, ताकि वे सामान्य बच्चों के साथ मिलकर सीख सकें।
Q.18- बच्चों में सीखी गई निस्सहायता का कारण क्या है?
सीखी हुई निस्सहायता
  • (A) यह व्यवहार अर्जित कर लेना कि वे सफल नहीं हो सकते।
  • (B) कक्षा गतिविधियों के प्रति कठोर निर्णय।
  • (C) अभिभावकों की अपेक्षाओं के साथ तालमेल न बना पाना।
  • (D) अध्ययन को गंभीरता से न लेने के नैतिक निर्णय।
उत्तर : (A)
जब बच्चा यह मान लेता है कि वह चाहे जो करे, सफल नहीं हो सकता, तो उसमें सीखी हुई निस्सहायता (Learned Helplessness) विकसित हो जाती है।
Q.19- यदि एक विद्यार्थी विद्यालय में लगातार निम्नतर श्रेणी प्राप्त करता है, तो अभिभावक को उसकी सहायता हेतु क्या परामर्श दिया जा सकता है?
अभिभावक परामर्श
  • (A) वह अध्यापकों की घनिष्ठ संगति में कार्य करें।
  • (B) मोबाइल, चलचित्र, कॉमिक्स, खेल पर रोक लगा दें।
  • (C) जो भलीभाँति शिक्षा नहीं ले पाए, उनकी कठिनाइयों को बताएँ।
  • (D) घर पर उसे केवल परिश्रमपूर्वक कार्य करने पर बल दें।
उत्तर : (A)
सबसे उपयुक्त परामर्श यह है कि अभिभावक शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चे की कठिनाइयों को समझें और समाधान खोजें।
Q.20- निम्नलिखित में से कौन-सा समस्या-समाधान को बाधित नहीं करता?
समस्या समाधान
  • (A) अंतर्दृष्टि (Insight)
  • (B) मानसिक प्रारूपता (Mental sets)
  • (C) मोर्चाबंदी (Entrenchment)
  • (D) निर्धारण (Fixation)
उत्तर : (A)
अंतर्दृष्टि समस्या-समाधान में अचानक मिलने वाली समझ है, जो समाधान को आसान बनाती है; बाकी तत्व बाधा उत्पन्न करते हैं।
Q.21- एक शिक्षिका पाठ को पूर्वपठित पाठ से जोड़ते हुए बच्चों को सारांश लिखना सिखा रही है। वह क्या कर रही है?
भाषा एवं समझ
  • (A) बच्चों की पाठ समझने की स्वशैली विकसित करने में सहायता कर रही है।
  • (B) बच्चों को पूरी पाठ्यवस्तु न पढ़ने का संकेत दे रही है।
  • (C) आकलन के दृष्टिकोण से पाठ्यवस्तु के महत्व को पुनर्बलित कर रही है।
  • (D) विद्यार्थियों को केवल स्मरण करने को प्रेरित कर रही है।
उत्तर : (A)
पाठ को जोड़कर सारांश लिखवाने से वह बच्चों की स्वयं पाठ समझने की शैली विकसित करने में सहायता कर रही है।
Q.22- एक बच्चा अपनी मातृभाषा सीख रहा है व दूसरा वही भाषा द्वितीय भाषा के रूप में सीख रहा है। दोनों किस प्रकार की समान त्रुटि कर सकते हैं?
भाषा अधिगम
  • (A) अधिकाधिक सामान्यीकरण
  • (B) सरलीकरण
  • (C) विकासात्मक
  • (D) अत्यधिक संशुद्धता
उत्तर : (C)
दोनों प्रकार के बच्चे विकासात्मक त्रुटियाँ कर सकते हैं, जो भाषा सीखने की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं।
Q.23- परीक्षा में तनाव निष्पत्ति को प्रभावित करता है। यह तथ्य किस प्रकार के सम्बन्ध को स्पष्ट करता है?
तनाव और अधिगम
  • (A) संज्ञान–भावना
  • (B) तनाव–विलोपन
  • (C) निष्पत्ति–चिन्ता
  • (D) संज्ञान–प्रतियोगिता
उत्तर : (A)
यह उदाहरण संज्ञान (Knowledge) और भावना (Emotion) के बीच सम्बन्ध को दिखाता है कि तनाव ज्ञान के प्रयोग को प्रभावित कर देता है।
Q.24- एक अध्यापक उस बच्चे के साथ परामर्श करते हैं जिसकी निष्पत्तिमूलक प्रगति एक दुर्घटना के पश्चात् अनुकूल नहीं है। विद्यालय में परामर्श की सर्वोत्तम प्रक्रिया क्या हो सकती है?
परामर्श
  • (A) केवल लोगों को आराम देने के लिए उपशामक उपाय है।
  • (B) यह अपने विचारों द्वारा खोज करने हेतु आत्मविश्वास का निर्माण करता है।
  • (C) यह विद्यार्थियों को भविष्य के विकल्प चुनने हेतु अच्छा परामर्श है।
  • (D) यह कार्य केवल अनुभवी व्यावसायिक विशेषज्ञ ही कर सकते हैं।
उत्तर : (B)
विद्यालयी परामर्श का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे में आत्मविश्वास पैदा हो और वह अपने विचारों को व्यक्त कर सके व समाधान खोज सके।
Q.25- एक विद्यार्थी उच्चस्तरीय सृजनशील रंगमंचीय कलाकार बनना चाहता है। उसके लिए निम्न में से कौन-सा उपाय सबसे कम प्रेरक होगा?
प्रेरणा और रुचि
  • (A) राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएँ जीतने का प्रयास करना ताकि छात्रवृत्ति मिल सके।
  • (B) रंगमंचीय साथियों के साथ सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगी सम्बन्ध विकसित करना।
  • (C) उन रंगमंचीय कौशलों को अधिक समय देना जिनसे वह प्रफुल्लित होता है।
  • (D) श्रेष्ठ कलाकारों की निष्पत्ति से सम्बंधित साहित्य पढ़ना और सीखना।
उत्तर : (C)
दिए गए विकल्पों में सबसे कम बाहरी प्रेरक वह है जिसमें सिर्फ उन कौशलों पर समय बिताना शामिल है जो उसे प्रसन्न करते हैं; बाकी विकल्प सीधे लक्ष्य-सिद्धि व विकास से जुड़े हैं।
Q.26- इनमें से कौन-सा सिद्धान्तकार का मत है कि बच्चे अपनी वृद्धि व विकास हेतु कठोर अध्ययन करते हैं?
अभिप्रेरणा सिद्धांत
  • (A) बंडूरा
  • (B) मैस्लो
  • (C) स्किनर
  • (D) पियाजे
उत्तर : (B)
अब्राहम मैस्लो के आवश्यकता-सोपान सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति अपनी उच्चतर आवश्यकताओं की पूर्ति और आत्म-सिद्धि हेतु अधिक परिश्रम करता है।
Q.27- कक्षा में अधिगम हेतु कौन-सा तत्व सहायक हो सकता है?
कक्षा अधिगम
  • (A) परीक्षणों की संख्या बढ़ा देना।
  • (B) अध्यापकों द्वारा बच्चों की स्वायत्तता को बढ़ावा व सहायता देना।
  • (C) समानता हेतु केवल एक अनुदेशन पद्धति पर टिके रहना।
  • (D) पीरियड की अवधि 40 से 50 मिनट कर देना।
उत्तर : (B)
कक्षा में अधिगम बढ़ाने के लिए शिक्षक को चाहिए कि वह बच्चों की स्वायत्तता को प्रोत्साहित करे, ताकि वे स्वतः सीखने के लिए प्रेरित हों।
Q.28- परिपक्व विद्यार्थी के बारे में क्या सही है?
परिपक्वता
  • (A) वे मानते हैं कि अध्ययन में भावनाओं का कोई स्थान नहीं।
  • (B) वे अपनी बौद्धिकता से अपने सभी द्वन्द्वों का शीघ्र समाधान कर लेते हैं।
  • (C) वे कभी-कभी भावनाओं की सहायता चाहते हैं।
  • (D) कठिन परिस्थितियों में भी अध्ययन से विचलित नहीं होते।
उत्तर : (B)
परिपक्व विद्यार्थी अपनी तार्किक व बौद्धिक क्षमता का उपयोग कर अपने अधिकांश द्वन्द्वों का समाधान स्वयं कर लेते हैं।
Q.29- पूर्व विद्यालय में पहली बार आया बच्चा जोर से चिल्लाता है; दो वर्ष बाद प्रारंभिक विद्यालय में जाते समय वह तनाव चिल्लाकर व्यक्त नहीं करता, बल्कि उसके कन्धे व गर्दन की पेशियाँ तन जाती हैं। इस परिवर्तन का सैद्धान्तिक आधार क्या हो सकता है?
विकास के सिद्धांत
  • (A) विकास क्रमिक प्रकार से होता है।
  • (B) विकास निरन्तर होता रहता है।
  • (C) अलग-अलग लोगों में विकास भिन्न रूप से होता है।
  • (D) विभेद व एकीकरण विकास के लक्षण हैं।
उत्तर : (D)
यह उदाहरण दिखाता है कि विकास में विभेद (Differentiation) और एकीकरण (Integration) के लक्षण होते हैं; व्यवहार अधिक सूक्ष्म और नियंत्रित हो जाता है।
Q.30- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
विकास एवं वातावरण
  • (A) आनुवंशिक बनावट व्यक्ति की परिवेश की गुणवत्ता के प्रति प्रत्युत्तरात्मकता को प्रभावित करती है।
  • (B) गोद लिए गए बच्चों का वही IQ होता है, जो गोद लिए गए उनके सहोदर भाई-बहन का होता है।
  • (C) अनुभव मस्तिष्क के विकास को प्रभावित नहीं करता।
  • (D) विद्यालयीकरण का बुद्धि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
उत्तर : (A)
सही कथन है कि आनुवंशिक बनावट व्यक्ति की परिवेश की गुणवत्ता के प्रति उसकी प्रतिक्रिया को प्रभावित करती है; दोनों मिलकर विकास को दिशा देते हैं।
Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad