Type Here to Get Search Results !

CTET Quiz 3 (Level - 1) : बाल-विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)

Sir Ji Ki Pathshala

CTET Quiz 3 (Level - 1) : बाल-विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)



CTET Online Quiz

CTET बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र – ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी

नीचे दिए गए प्रश्नों में से सही विकल्प चुनिए और फिर “Show Answer” पर क्लिक करके अपना उत्तर जाँचिए।

Download E-Book 📕
Q.1- किसने सबसे पहले बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया?
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
  • (A) एल्फ्रेड बिने
  • (B) चाल्स एडवर्ड स्पीयरमैन
  • (C) रॉबटे स्टर्नबर्ग
  • (D) डेविड वैश्लर
उत्तर : (A)
प्रथम बुद्धि परीक्षण एल्फ्रेड बिने द्वारा विकसित किया गया। उन्हें बुद्धि परीक्षण के जन्मदाता के रूप में भी जाना जाता है।
Q.2- एक शिक्षक कक्षा के कार्य को एकत्र करता है और उन्हें पढ़ता है, उसके बाद योजना बनाता है और अपने अगले पाठ को शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समायोजित करता है। वह........कर रहा /रही है।
आकलन एवं मूल्यांकन
  • (A) सीखने के रूप में आकलन
  • (B) सीखने के लिए आकलन
  • (C) सीखने के समय आकलन
  • (D) सीखने का आकलन
उत्तर : (B)
जब शिक्षक कक्षा के कार्य का विश्लेषण कर अगला पाठ बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार बदलता है तो वह सीखने के लिए आकलन कर रहा होता है।
Q.3- कक्षा-कक्ष में जेंडर (लिंग) विभेद –
शिक्षा में समानता और लैंगिक संवेदनशीलता
  • (A) शिक्षार्थियों के ह्रासोन्मुख प्रयासों अथवा निष्पादन का कारण बन सकता है।
  • (B) पुरुष शिक्षार्थियों के वृद्धि-उन्मुख प्रयासों अथवा निष्पादन का कारण बन सकता है।
  • (C) महिला शिक्षकों की अपेक्षा पुरुष शिक्षकों के द्वारा अधिक किया जाता है।
  • (D) शिक्षार्थियों के निष्पादन को प्रभावित नहीं करता है।
उत्तर : (A)
कक्षा में लिंग भेदभाव से छात्रों में हीनता, न्यूनता और द्वेष की भावना पैदा होती है जो उनके प्रयासों और निष्पादन को घटाती है।
Q.4- ध्वनि-सम्बन्धी जागरूकता निम्नलिखित में से किस क्षमता से सम्बन्धित है?
भाषा एवं अधिगम
  • (A) सही-सही व धाराप्रवाह बोलना
  • (B) जानना, समझना व लिखना
  • (C) व्याकरण के नियमों में दक्ष होना
  • (D) ध्वनि संरचना पर चिन्तन करना व उसमें हेर-फेर करना
उत्तर : (D)
ध्वनि-संबंधी जागरूकता का अर्थ है भाषा की ध्वनि संरचना पर सोचना और उसमें हेर-फेर करना (जैसे तुक, अक्षर, स्वनिम को पहचानना और बदलना)।
Q.5- प्रकृति-पोषण विवाद निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
विकास एवं अधिगम
  • (A) व्यवहार एवं वातावरण
  • (B) वातावरण एवं जीव-विज्ञान
  • (C) वातावरण एवं पालन-पोषण
  • (D) आनुवांशिकी एवं वातावरण
उत्तर : (D)
प्रकृति-पोषण विवाद में प्रकृति से आशय व्यक्ति की आनुवांशिक संरचना से और पोषण से आशय वातावरण से है। यह विवाद विकास में आनुवांशिकी एवं वातावरण की भूमिका पर केंद्रित है।
Q.6- मानव विकास......है।
विकास के सिद्धांत
  • (A) गुणात्मक
  • (B) कुछ सीमा तक अमापनीय
  • (C) मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों
  • (D) मात्रात्मक
उत्तर : (C)
मानव विकास मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों होता है। इसमें आकार, ऊँचाई जैसे मापने योग्य परिवर्तन भी हैं और व्यवहार, सोच आदि में गुणात्मक परिवर्तन भी।
Q.7- निम्न में से कौन-सा समाजीकरण की निष्क्रिय एजेंसी है?
समाजीकरण
  • (A) परिवार
  • (B) ईको क्लब
  • (C) सार्वजनिक पुस्तकालय
  • (D) स्वास्थ्य क्लब
उत्तर : (C)
सार्वजनिक पुस्तकालय में सीधी अंतःक्रिया कम होती है, इसलिए यह समाजीकरण की निष्क्रिय एजेंसी है। परिवार, ईको क्लब और स्वास्थ्य क्लब सक्रिय एजेंसियाँ हैं।
Q.8- संज्ञानात्मक विकास निम्न में से किसके द्वारा समर्थित होता है?
संज्ञानात्मक विकास
  • (A) उन गतिविधियों को प्रस्तुत करना जो पारंपरिक पद्धतियों को सुदृढ़ बनाती हैं।
  • (B) एक समृद्ध और विविधतापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना।
  • (C) सहयोगात्मक की अपेक्षा वैयक्तिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना।
  • (D) जितना संभव हो उतनी आवृत्ति से संगत और सुनियोजित परीक्षाओं का आयोजन करना।
उत्तर : (B)
संज्ञानात्मक विकास के लिए समृद्ध और विविधतापूर्ण वातावरण अत्यंत सहायक होता है, जहाँ बच्चा नए अनुभव और अवसर पाता है।
Q.9- निम्न में से कौन-सा सीखने की शैली का एक उदाहरण है?
अधिगम की शैलियाँ
  • (A) संग्रहण
  • (B) तथ्यात्मक
  • (C) स्पर्श-सम्बन्धी
  • (D) चाक्षुष
उत्तर : (D)
चाक्षुष (Visual) अधिगम शैली में बच्चा देखकर बेहतर सीखता है, जैसे चित्र, चार्ट, डेमो आदि से।
Q.10- .......प्रेरणाएँ अनुभूतियों के संतुष्टिकरण की अवस्थाओं तक पहुँचने और वैयक्तिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की आवश्यकता को सम्बोधित करती है।
अभिप्रेरणा
  • (A) भावात्मक
  • (B) संज्ञान-उन्मुखी
  • (C) सुरक्षा-उन्मुखी
  • (D) प्रभावी
उत्तर : (A)
भावात्मक प्रेरणाएँ व्यक्ति की भावनाओं से जुड़ी होती हैं और उसे अनुभवों की संतुष्टि तथा व्यक्तिगत लक्ष्यों की ओर प्रेरित करती हैं।
Q.11- एक आंतरिक बल जो प्रोत्साहित करता है और व्यवहारपरक प्रतिक्रिया के लिए बाध्य करता है एवं उस प्रतिक्रिया को विशिष्ट दिशा उपलब्ध कराता है, वह है –
अभिप्रेरणा
  • (A) अध्यवसाय
  • (B) संवेग
  • (C) बचनबद्धता
  • (D) अभिप्रेरणा
उत्तर : (D)
अभिप्रेरणा वह आंतरिक शक्ति है जो व्यक्ति को व्यवहार करने तथा लक्ष्य की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है।
Q.12- निम्नलिखित में से कौन-सा कारक अधिगम को सकारात्मक प्रकार से प्रभावित करता है?
अधिगम के कारक
  • (A) सहपाठियों से प्रतियोगिता
  • (B) अर्थपूर्ण सम्बन्ध
  • (C) माता-पिता की ओर से दबाव
  • (D) अनुत्तीर्ण हो जाने का भय
उत्तर : (B)
जब नया ज्ञान पूर्व ज्ञान से अर्थपूर्ण रूप से जुड़ता है तो अधिगम अधिक स्थायी और प्रभावी होता है।
Q.13- प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों को ____ से जुड़े प्रश्नों पर अधिक समय देने के लिए कहा जा सकता है।
प्रतिभाशाली शिक्षार्थी
  • (A) समझ
  • (B) सृजन
  • (C) विश्लेषण
  • (D) स्मरण
उत्तर : (B)
प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों में उच्च स्तर की सृजनात्मक क्षमता होती है, इसलिए उन्हें सृजन संबंधी कार्य अधिक देना चाहिए।
Q.14- निम्न में से कौन-सा कौशल संवेगात्मक बुद्धि से सम्बन्धित है?
संवेगात्मक बुद्धि
  • (A) गतिक प्रक्रमण
  • (B) विचार करना
  • (C) समानुभूति देना
  • (D) याद करना
उत्तर : (C)
समानुभूति (दूसरे की स्थिति में स्वयं को रखकर सोचना) संवेगात्मक बुद्धि का महत्वपूर्ण घटक है।
Q.15- गणित से अधिगम निर्योग्यता का आकलन निम्न में से किस परीक्षण द्वारा सर्वाधिक उचित तरीके से किया जा सकता है?
अधिगम न्यूनताएँ
  • (A) निदानात्मक परीक्षण
  • (B) स्क्रीनिंग परीक्षण
  • (C) उपलब्धि परीक्षण
  • (D) अभिक्षमता परीक्षण
उत्तर : (A)
निदानात्मक परीक्षण विशिष्ट रूप से अधिगम निर्योग्यता / कमजोरियों का पता लगाने के लिए बनाया जाता है।
Q.16- प्रवाहपूर्णता, व्याख्या, मौलिकता और लचीलापन .... के साथ सम्बन्धित तत्व है।
सृजनात्मक चिंतन
  • (A) गुण
  • (B) अपसारी चिंतन
  • (C) त्वरण
  • (D) प्रतिभा
उत्तर : (B)
अपसारी चिंतन में एक ही समस्या के अनेक नवीन समाधान सोचे जाते हैं, जिसमें प्रवाहपूर्णता, मौलिकता व लचीलापन होता है।
Q.17- 'सभी के लिए विद्यालयों में सभी की शिक्षा' निम्नलिखित में से किसके लिए प्रचार वाक्य हो सकता है?
समावेशी शिक्षा
  • (A) समावेशी शिक्षा
  • (B) सहयोगात्मक शिक्षा
  • (C) पृथक शिक्षा
  • (D) संवेगशील शिक्षा
उत्तर : (A)
यह नारा समावेशी शिक्षा की भावना को दर्शाता है, जिसमें सभी प्रकार के बच्चों को एक ही स्कूल में शिक्षा दी जाती है।
Q.18- निम्न में से कौन-सी शब्दावली प्रायः "अभिप्रेरणा" के साथ अंतःबदलाव के साथ इस्तेमाल की जाती है?
अभिप्रेरणा
  • (A) संवेग
  • (B) आवश्यकता
  • (C) उत्प्रेरणा
  • (D) पुरस्कार (प्रेरक)
उत्तर : (B)
कई बार आवश्यकता (Need) और अभिप्रेरणा (Motivation) को समान अर्थ में प्रयुक्त किया जाता है, क्योंकि आवश्यकता ही व्यक्ति को प्रेरित करती है।
Q.19- निम्न में से कौन-सा स्टर्नबर्ग की बुद्धि के त्रिस्तरीय सिद्धांत का एक रूप है ?
बुद्धि के सिद्धांत
  • (A) प्रायोगिक बुद्धि
  • (B) संसाधनपूर्ण बुद्धि
  • (C) गणितीय बुद्धि
  • (D) व्यावहारिक बुद्धि
उत्तर : (D)
स्टर्नबर्ग के त्रिस्तरीय सिद्धांत में तीन रूप हैं – विश्लेषणात्मक, सृजनात्मक और व्यावहारिक बुद्धि
Q.20- एक वर्ष तक के शिशु जब आँख, कान व हाथों से "सोचते" हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा स्तर शामिल होता है?
पियाजे की अवस्थाएँ
  • (A) पूर्व-संक्रियात्मक स्तर
  • (B) इंद्रियजनित गामक स्तर
  • (C) अमूर्त संक्रियात्मक स्तर
  • (D) मूर्त संक्रियात्मक स्तर
उत्तर : (B)
पियाजे की इंद्रियजनित-गामक अवस्था (0-2 वर्ष) में शिशु आँख, कान, हाथ आदि इंद्रियों के माध्यम से वातावरण को समझता है।
Q.21- वाइगोत्स्की के सिद्धान्त में, विकास के निम्नलिखित में से कौन-से पहलू की उपेक्षा होती है?
वाइगोत्स्की का सिद्धांत
  • (A) सांस्कृतिक
  • (B) जैविक
  • (C) भाषायी
  • (D) सामाजिक
उत्तर : (B)
वाइगोत्स्की के सिद्धांत में मुख्य जोर सांस्कृतिक, सामाजिक और भाषायी पहलुओं पर है, जैविक पक्ष अपेक्षाकृत उपेक्षित रहता है।
Q.22- छात्राएँ –
लैंगिक समानता
  • (A) अपनी उम्र के लड़कों की तरह गणित में अच्छी हैं।
  • (B) अपनी उम्र के लड़कों की तुलना में स्थानिक अवधारणाओं में कम कुशलतापूर्ण निष्पादन करती हैं।
  • (C) भाषिक और संगीत सम्बन्धी अधिक क्षमताएँ रखती हैं।
  • (D) गणित के सवाल अच्छे से सीखती हैं लेकिन उन्हें तब कठिनाई आती है जब उनसे उनके तर्क के बारे में पूछा जाता है।
उत्तर : (A)
अधिगम क्षमता पर लिंग का कोई प्रभाव नहीं होता, इसलिए छात्राएँ भी अपनी उम्र के लड़कों की तरह गणित में अच्छी होती हैं।
Q.23- "ग्रेड, अंकों से कैसे अलग है?" यह प्रश्न निम्न में से किस प्रकार के प्रश्नों से सम्बन्ध रखता है?
मूल्यांकन
  • (A) विश्लेषणात्मक
  • (B) मुक्त-अंत
  • (C) समस्या-समाधान
  • (D) अपसारी
उत्तर : (A)
ग्रेड बनाम अंक के अंतर पर विचार करना विश्लेषणात्मक प्रश्न है, जिसमें गुण-दोष, तुलना और तर्क शामिल हैं।
Q.24- शब्दों में अक्षरों के क्रम को पढ़ने में कठिनाई का अनुभव करना और अक्सर चाक्षुष स्मृति का ह्रास .... से सम्बन्धित है।
विशेष अधिगम विकार
  • (A) डिस्केल्कुलिया
  • (B) डिसग्राफिया
  • (C) डिस्प्रैक्सिया
  • (D) डिस्लेक्सिया
उत्तर : (D)
डिस्लेक्सिया एक पठन विकार है जिसमें बच्चा अक्षरों के क्रम को सही ढंग से नहीं पढ़ पाता और दृश्य स्मृति कमजोर होती है।
Q.25- रिया कक्षा में पिकनिक तय करने हेतु रिषभ से सहमत नहीं है। वह सोचती है कि बहुमत के अनुकूल बनाने के लिए नियमों का संशोधन किया जा सकता है। यह सहपाठी विरोध, पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
नैतिक विकास
  • (A) संज्ञानात्मक अपरिपक्वता
  • (B) प्रतिक्रिया
  • (C) सहयोग की नैतिकता
  • (D) विषमांग नैतिकता
उत्तर : (C)
जब बच्चा नियमों को आपसी सहयोग, बहस और संशोधन के रूप में देखता है तो यह पियाजे के अनुसार सहयोग की नैतिकता है।
Q.26- वे शिक्षक जो विद्यालय आधारित आकलन के अंतर्गत कार्य करते हैं –
विद्यालय-आधारित आकलन
  • (A) उन्हें प्रत्येक शिक्षार्थी को प्रत्येक विषय में परियोजना कार्य देना पड़ता है।
  • (B) शिक्षार्थियों के मूल्यों और अभिवृत्तियों का आकलन करने के लिए रोजाना उनका सूक्ष्म अवलोकन करते हैं।
  • (C) व्यवस्था के लिए स्वामित्व की भावना रखते हैं।
  • (D) उन पर अधिक कार्य का बोझ रहता है, क्योंकि उन्हें सोमवार की परीक्षा सहित अक्सर परीक्षा लेनी पड़ती है।
उत्तर : (C)
विद्यालय आधारित आकलन में शिक्षक स्वामित्व और जिम्मेदारी की भावना से कार्य करते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सार्थक बनती है।
Q.27- अल्बर्ट बंडूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धांत के अनुसार निम्न में से कौन-सा सही है?
सामाजिक अधिगम सिद्धांत
  • (A) बच्चों के सीखने के लिए प्रतिरूपण (मॉडलिंग) एक मुख्य तरीका है।
  • (B) अनसुलझा संकट बच्चे को नुकसान पहुँचा सकता है।
  • (C) संज्ञानात्मक विकास सामाजिक विकास से स्वतंत्र है।
  • (D) खेल अनिवार्य है और उसे विद्यालय में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उत्तर : (A)
बंडूरा के अनुसार बच्चे दूसरों के व्यवहार को देखकर, अनुकरण या मॉडलिंग के माध्यम से सीखते हैं।
Q.28- जब बच्चे एक अवधारणा को सीखते हैं और उसका प्रयोग करते हैं, तो अभ्यास उनके द्वारा की जाने वाली त्रुटियों को कम करने में मदद करता है। यह विचार .... के द्वारा दिया गया।
अधिगम के सिद्धांत
  • (A) जीन पियाज़े
  • (B) जे.बी. वॉटसन
  • (C) लेव वाइगोत्स्की
  • (D) ई.एल. थार्नडाइक
उत्तर : (D)
यह विचार थॉर्नडाइक के प्रयास और त्रुटि सिद्धांत से संबंधित है, जिसमें अभ्यास से त्रुटियाँ कम होती हैं और सीखना मजबूत होता है।
Q.29- सिद्धान्त चित्र .... के द्वारा नवीन अवधारणाओं की समझ बढ़ाते हैं।
शिक्षण सहायक सामग्री
  • (A) विशिष्ट विवरण पर एकाग्रता केंद्रित करने
  • (B) अध्ययन के लिए शैक्षणिक विषय-वस्तु की प्राथमिकता तय करने
  • (C) तर्कपूर्ण ढंग से सूचनाओं को व्यवस्थित करने की योग्यता को बढ़ाने
  • (D) विषय-क्षेत्रों के बीच ज्ञान के स्थानांतरण
उत्तर : (C)
सिद्धांत चित्र (Concept Map) किसी विषय को छोटी उप-अवधारणाओं में बाँटकर तर्कपूर्ण ढंग से व्यवस्थित करने में मदद करते हैं।
Q.30- निगमनात्मक तर्कणा में शामिल है/हैं –
तर्क और चिंतन
  • (A) विशिष्ट से सामान्य की ओर तर्कणा
  • (B) ज्ञान का सक्रिय निर्माण और पुनर्निमाण
  • (C) अन्वेषणपरक सीखना और स्वतः खोजपरक सम्बन्धी पद्धतियाँ
  • (D) सामान्य से विशिष्ट की ओर तर्कणा
उत्तर : (D)
निगमनात्मक तर्कणा में हम पहले सामान्य नियम लेते हैं और फिर उसे विशिष्ट उदाहरणों पर लागू करते हैं, अर्थात सामान्य से विशिष्ट की ओर तर्क करते हैं।
Tags