Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

सभी बीएलओ का अवकाश निरस्त, द्वितीय शनिवार व रविवार को भी गणना प्रपत्र बांटेंगे

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ, मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए अभी तक प्रदेश भर में बीएलओ ने कुल 47 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे हैं। बताते चलें कि चार नवंबर से चल रही प्रक्रिया की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से इसकी निगरानी शुक्रवार से शुरू हो गई।

बीते गुरुवार को लापरवाही बरतने वाले 30 जिलों को चेतावनी व शासन को डीएम के नोटिस जारी होने के बाद शुक्रवार को जिलों ने तेजी दिखाई। फिर भी फिसड्डी चल रहे 17 जिलों को सुधार की चेतावनी दी गई है।

सात जिले ऐसे हैं जहां गणना प्रपत्र छापने में देरी हो रही है और पूरे प्रपत्र अभी छप नहीं पाए हैं। इनमें गोंडा, आजमगढ़, बलरामपुर, सोनभद्र, सरगुजा, महोबा और अयोध्या शामिल हैं। वहीं 10 जिलों में अभी तक 10 हजार से कम गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जिसमें संतकबीर नगर, बलरामपुर, ललितपुर, श्रावस्ती, अमेठी, कन्नौज, मिर्जापुर, हापुड़ और बागपत शामिल हैं।

अवकाश निरस्त: 

सभी बीएलओ का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। वह द्वितीय शनिवार व रविवार को भी गणना प्रपत्र बांटेंगे। चार दिसंबर तक यह काम पूरा किया जाना है।

एसआईआर में भागीदारी करें मतदाता: रिणवा

निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे शुद्ध निर्वाचक नामावली और मजबूत लोकतंत्र के लिए चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।


SIR BLO
Tags
SIR

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT