Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

परिषदीय स्कूलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन एक नवंबर को

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय स्कूलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन एक नवंबर को

लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को लेकर शिक्षकों ने विरोध तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने घोषणा की है कि एक नवंबर को पूरे प्रदेश में इस व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

संघ के अनुसार, जिला मुख्यालयों पर शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन उपस्थिति के नाम पर शिक्षकों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। जिलों में अधिकारियों ने शिक्षकों के साथ उत्पीड़न जैसी स्थितियां पैदा कर दी हैं, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

Strike against online attendance

सुशील पांडेय ने बताया कि 24 अक्तूबर को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा को पत्र भेजा गया था, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया था। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।संघ ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने ऑनलाइन उपस्थिति की यह व्यवस्था वापस नहीं ली तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT