Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

अब बिना दस्तावेज़ के ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे आधार की जानकारी

Sir Ji Ki Pathshala

अब बिना दस्तावेज़ के ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे आधार की जानकारी

नई दिल्ली। अब आधार कार्ड में छोटे-मोटे बदलाव करवाने के लिए दस्तावेज़ अपलोड करने या सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेट प्रक्रिया को और आसान बनाते हुए नए नियम लागू करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था एक नवंबर से देशभर में लागू हो जाएगी।

Aadhar Card Update

नए सिस्टम के तहत, आधार धारक नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी ऑनलाइन ही अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होगी। UIDAI का कहना है कि डिजिटल सत्यापन तकनीक और सरकारी डेटाबेस के माध्यम से पहचान स्वतः सत्यापित की जाएगी। इससे प्रक्रिया तेज़ और पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

प्राधिकरण के अनुसार, अब केवल बड़े संशोधनों या विशेष मामलों में ही लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा। बाकी सामान्य बदलाव पूरी तरह ऑनलाइन संपन्न हो सकेंगे।सरकार का मानना है कि इस कदम से करोड़ों नागरिकों को राहत मिलेगी और देश के डिजिटल गवर्नेंस मिशन को और गति मिलेगी। UIDAI ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar ऐप के माध्यम से यह प्रक्रिया अपनाएं और अपने रिकॉर्ड को अद्यतन रखें।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT